बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग मूवी मॉन्स्टर के साथ लगातार बड़े-बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले हमने आपको ये जानकारी दी थी कि इस फिल्म में सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री हो चुकी है जो अहम रोल निभाते दिखाई देंगे तो वहीं अब खबर आ रही है कि सलमान खान की फिल्म का ब्लॉकबस्टर म्यूजिक देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए मेकर्स ने विशाल मिश्रा के साथ हाथ मिलाया है। वो सलमान खान की अपकमिंग एक्शन एंटरेटनर में टाइटल ट्रैक गाते भी सुनाई देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shriya Saran ने किया इमरान हाशमी की मूवी Awarapan 2 का रिव्यू, कह दी बड़ी बात
Salman Khan की Monster से जुड़े Vishal Mishra
Vishal Mishra देंगे Monster का म्यूजिक
अगर वैरायटी इंडिया की ताजा खबर की मानें तो मेकर्स ने विशाल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मॉन्स्टर का म्यूजिक संभालने को कहा है। विशाल के साथ मिलकर मेकर्स ने दो गाने ऑलरेडी फाइनल कर लिए हैं। विशाल ने मॉन्स्टर का टाइटल ट्रैक अपनी आवाज में बनाया है, जो मेकर्स को पसंद भी आया है। सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर में म्यूजिक का अहम रोल है, जिस जरूरत को विशाल भली भांति समझते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘जो आपका है, वो हमेशा आपका रहेगा’- Awarapan 2 में मुस्तफा जाहिद को रिप्लेस करने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
Eid 2027 पर आएगी Salman Khan की Monster
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म का मतलब ईद होता है। कई सालों से सलमान खान अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करते आ रहे हैं और अगले साल भी वो अपने फैंस को मॉन्स्टर नाम की ईदी देंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम जैसे कलाकार दिखाई देंगे। निर्माता दिल राजू ने सलमान खान की इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने का फैसाल लिया है, जिसके लिए मेकर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं। डायरेक्टर वामशी कोशिश कर रहे हैं कि वो सलमान खान को उसी अवतार में पेश करें, जिसमें दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। सलमान की मॉन्स्टर की टक्कर प्रभास की स्पिरिट के साथ होगी। माना जा रहा है कि अगले साल की ईद बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देगी।
