Shah Rukh Khan Two Much Show: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) इन दिनों अपने एक नए चैट शो टू मच (Two Much) को लेकर खबरों में बनी हुई है। अभी हाल ही में इस शो का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। ट्रेलर में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की झलक देखने को मिली। जिसके बाद से माना जा रहा है काजोल और ट्विंकल खन्ना का ये शो काफी मजेदार होने वाला हैं। शो के ट्रेलर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नजर नहीं आए जिसके बाद इसको लेकर सवाल उठने लगे। अब काजोल और ट्विंकल खन्ना ने इन सवालों का जवाब दिया है।
Image Source: Varinder Chawla
शो में नजर आएंगे शाहरुख खान?
काजोल और ट्विंकल खन्ना का शो टू मच एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इस शो के ट्रेलर के सामने आने के बाद हर कोई शाहरुख खान की एंट्री को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। अब इन सवालों पर काजोल और ट्विंकल खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। काजोल ने कहा कि 'ये तो रूमर है। कन्फर्म करने के लिए उनसे ही पूछ लो। वो स्टेज पर आएंगे तो खुद पूछ लेना।' इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 'ईमानदारी से कहूं तो शाहरुख आए थे। हमने उनसे सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। फिर थोड़ी देर बाद लगा कि उन्हें बाथरूम जाना है, तो उन्हें ले गए। हम निराश हो गए। फिर पता चला कि डेट्स नहीं मिल पाईं। तो उन्होंने शाहरुख का कार्डबोर्ड कटआउट मंगवाया। वो हमारे ब्लूपर्स में है। तो हमारा शाहरुख तो है ही।'
शो में नजर आएंगे ये स्टार्स
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच में बतौर गेस्ट सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), वरुण धवन (Varun Dhawan), करण जौहर (Karan Johar), कृति सेनन (Kriti Sanon), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और गोविंदा (Govinda) जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर को दस्तक देने वाला है।
