The Traitors 2: अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने घोंपा Shweta Tiwari की पीठ में छुरा, वीडियो में बयां किया दर्द

The Traitors 2 Shweta Tiwari Reveals She Got Cheated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में श्वेता तिवारी को रिया चक्रवर्ती और अभिषेक मल्हान ने धोखा दिया। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया है।

The Traitors 2 Shweta Tiwari Reveals She Got Cheated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'द ट्रेटर्स 2' में गेम हर दिन और भी दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की पीठ में छुरा घोंपने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट देने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन इस चक्कर में उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी धोखा देना पड़ रहा है। वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी ने बताया कि गेम में अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने उन्हें धोखा दिया, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हुई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि वह टास्क के दौरान इसलिए रोई थीं, क्योंकि उन्हें टीम से मिले धोखे से परेशानी हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्ती

The Traitors 2: श्वेता तिवारी को मिला अभिषेक और रिया से धोखा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) के पोर्ट्रेट वाले टास्क के बाद श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को रोते हुए देखा गया था। इसपर लोगों ने सवाल किया कि वह टास्क को लेकर रो क्यों रही हैं। इसपर श्वेता तिवारी ने वीडियो साझा कर वजह बताई। श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया, "मैं आपको पूरी कहानी बताती हूं। जब मिशन शुरू हुआ था तो कंटेस्टेंट्स को कहा गया था कि जो पोरट्रेट लास्ट में रखेगा, उसे शील्ट मिलेगी। हर किसी को शील्ड चाहिए थी तो कंटेस्टेंट्स ने आपस में चर्चा करना शुरू कर दिया कि किसका पोर्ट्रेट पहले रखा जाएगा। हालांकि वे पूरी तरह से किसी पर भरोसा नहीं कर सकते थे, क्योंकि जो रूम में जाता, वो पोर्ट्रेट बदल देता।" श्वेता तिवारी ने बताया कि अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा कि उन्हें श्वेता पर पूरा भरोसा है कि वो ट्रेटर नहीं है। ऐसे में दोनों ने एक्ट्रेस को पहले जाकर पोर्ट्रेट रखने के लिए कहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 45 साल की Shweta Tiwari संग शादी की खबरों पर फूटा Vishal Aditya Singh का गुस्सा, बोले- 'फाड़ दूंगा'

    End of Feed