वेब सीरीज

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी संग सीरीज में धमाल मचाएंगे विजय सेतुपति, 'फर्जी' वाले किरदार में करेंगे कैमियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 06:31 AM IST

Vijay Sethupathi in The Family Man 3: एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3) में साथ के इस स्टार की एंट्री हो रही है। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

Image

Image Source: Prime Video

Vijay Sethupathi in The Family Man 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी प्राइम वीडियो की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये सीरीज लंबे इंतजार के बाद आज यानी 21 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सीरीज रिलीज होने से कुछ देर पहले सामने आई रिपोर्ट में इस शो में एक साउथ स्टार की एंट्री को लेकर खुलासा किया गया। तो चलिए जानते हैं सीरीज में किसकी एंट्री होने जा रही है।

विजय सेतुपति आएंगे नजर

मनोज बाजपेयी एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह वेब सीरीज में साउथ के सुपरस्टार की एंट्री है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में वेब शो फर्जी (Farzi) वाले किरदार के साथ क्रॉसओवर कैमियो करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विजय ने ये कैमियो हाल ही में शूट कर किया गया है और ये सीजन 3 की स्टोरी में सीधा कनेक्ट होगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि पहले वेब सीरीज फर्जी में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी (Srikant Tiwari) बनकर सरप्राइज कैमियो किया था।

'द फैमिली मैन 3' में नजर आएंगे ये सितारे

वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियमणि (Priyamani), शारिब हाशमी (Sharib Hashmi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), निमरत कौर (Nimrat Kaur), गुल पनाग (Gul Panag), श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary), अश्लेषा ठाकुर (Ashlesha Thakur) और स्पेशल कैमियो में विजय सेतुपति नजर आएंगे। वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में विजय सेतुपति की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article