The Bads of Bollywood: बॉबी देओल ने दिल खोलकर की आर्यन खान की तारीफ, कहा- 'वो मेरे बेटे जैसा है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 01:24 PM IST

Bobby Deol on Aryan Khan: एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) के डायरेक्टर आर्यन खान (Aryan Khan) की जमकर तारीफ की। तो चलिए जानते हैं बॉबी देओल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे को लेकर क्या बोला है।

Bobby Deol on Aryan Khan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्टोरियल डेब्यू की जमकर तारीफ करते नजर आए। बॉबी देओल का आर्यन खान को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bobby Deol on Aryan Khan

Image Source: IMDb

बॉबी देओल ने की आर्यन खान की तारीफ

बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की रिलीज से पहले अपने इंटरव्यू को लेकर खबरों में आ गए हैं। India Today को दिए गए इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए। बॉबी देओल ने कहा कि 'मैं उससे कुछ बार मिला जब वो बड़ा हो रहा था। वो हमेशा बहुत अच्छा बच्चा था। हाल ही में उससे बात हुई, तब भी मुझे नहीं पता था कि वो डायरेक्टर बनेगा। लेकिन मुझे उसमें कुछ खास लगा। वो बच्चा है, लेकिन मर्द जैसा है। मैं उसे बच्चा कहता हूं क्योंकि वो मेरे बेटे जैसा है। उसमें खास टैलेंट है । उसने हमारी सीरीज़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।' आर्यन खान के वर्किंग स्टाइल पर बॉबी देओल ने कहा, 'उसका फोकस, जुनून गजब का है। वो सपनों में नहीं, हकीकत में जीता है। इसीलिए वो इतना मैच्योर डायरेक्टर है। वो हर इमोशन को बखूबी समझता है।वो परफेक्शनिस्ट है। हम सबको उसकी डायरेक्शन स्टाइल के लिए यही लगता है।'

End of Feed