The Bad***s of Bollywood : शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान( Aryan Khan) इन दिनों अपने शो को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है। और हो भी क्यों न यह शो अपने फर्स्ट लुक से लेकर टीजर तक से छाया हुआ है। खास बात यह है कि यह आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट है। जिस पर मीडिया क्रिटिक्स से लेकर फैंस का भरपूर ध्यान है। इस शो को स्ट्रीम होने में तीन दिन बचे हुए हैं। इससे पहले शो से जुड़े एक्टर विजयंत कोहली ने हमें कुछ खास बताया। ज़ूम के साथ स्पेशल टॉक में उन्होंने आर्यन खान के टैलेंट का जिक्र किया।
सीरीज के सीनियर आर्टिस्ट विजयंत कोहली ( Vijayant Kohli) ने बताया कि आर्यन खान( Aryan Khan) बहुत टैलन्टिड है। उनका कहना है कि कहने को तो वो एक स्टार किड है, लेकिन उसके अंदर बहुत मेहनत है। ज़ूम के साथ शो को लेकर बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया, 'आर्यन खान ' द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' पर पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। वह अन्य राइटर के साथ मिलकर इसकी कहानी लिख रहे हैं, कोविड से लेकर 2023 तक ये सीरीज लिखी गई थी।"
शो में अपनी कास्टिंग को लेकर उन्होंने बताया कि मुझे शो के लिए फोन आया था। दो-ढाई साल पहले मुझे बोला गया एक शो है नेटफलिक्स का, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। केवल यही बताया कि शो को कोई नया डायरेक्टर बना रहा है। फिर मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे अपना हिस्सा पसंद आया। यही नहीं विजयंत कोहली( Vijayant Kohli) का कहना है कि ये सीरीज रेड चिलीज बना रहा है , जो शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी है, इस विश्वास पर मैंने शो साइन किया। बताते चले कि लक्ष्य( Lakshya) , राघव जुयाल( Raghav Juyal ) , बॉबी देओल जैसे मल्टीस्टार से सजी ये सीरीज 18 सितंबर को नेटफलिक्स पर आ रही है।
