The Alliance: 'मुझसे गलतियां हुई हैं' सीमा सजदेह संग तलाक पर Sohail Khan का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 9, 2026, 08:48 AM IST

Sohail Khan on Ex Wife Seema Sajdeh: सोहेल खान ने पहली बार अपनी शादी टूटने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने माना कि रिश्ते में उनसे भी गलतियां हुईं और उनकी जिम्मेदारी लेने से वो पीछे नहीं हटते।

Sohail Khan on Ex Wife Seema Sajdeh: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों शो द अलायंस (The Alliance) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोहेल खान इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक राज खोल रहे हैं। कुछ समय पहले सोहेल खान ने अपने पिता सलीम खान को लेकर बोला था। अब सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) के साथ टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ को लेकर क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

The Alliance Sohail Khan on Ex Wife Seema Sajdeh

सोहेल खान ने कही ये बात (Image Source: Chat GPT)

शो में पहुंचीं सीमा सजदेह

एक्टर सोहेल खान एक बार फिर से शो द अलायंस को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस शो सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह की भी एंट्री हो गई है। सीमा सजदेह की एंट्री पर सोहेल खान काफी खुश दिखाई दिखाई दिए। कुणाल खेमू ने जैसे ही सीमा सजदेह के मंच पर आने के बाद सोहेल खान से पूछा कि उन्हें उन्हें सामने देखकर कैसा लग रहा है, तो सोहेल ने मुस्कुराते हुए कहा, 'बहुत अच्छा। मैंने इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल बिताए हैं। अगर हमारे रिश्ते में कभी भी मुझसे कोई गलती हुई है, तो आज नेशनल टीवी पर मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।' सोहेल की ये बात सुनते ही कुशल टंडन ने में कहा, 'सीटी मार दो।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। आपको बता दें कि सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी और 2022 में दोनों अलग हो गए।

End of Feed