"जो पुलिसवाले मार रहे...", Sunil Pal ने Samay Raina और महाराष्ट्र सरकार को लिया आड़े हाथों

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया है, जिस इवेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस सम्मान समारोह के विरोध में सुनील पाल ने वीडियो जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र सरकार ने किया समय रैना को सम्मानित
  • सुनील पाल ने पूछे तीखे सवाल
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ सम्मान समारोह का वीडियो

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में महाराष्ट्र साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म और नई हेलपलाइन एंथन का लॉन्च रखा था, जिसमें कई नामी सितारे पहुंचे। इन सितारों को महाराष्ट्र सरकार ने लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए बुलाया था। सितारों की इस लिस्ट में कॉमेडियन और सोशल मीडिया स्टार समय रैना का नाम भी शामिल था, जिनका नाम कुछ दिनों पहले इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसा था। जब से इवेंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से ही लगातार लोग महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना को इस इवेंट का हिस्सा क्यों बनाया? Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

Sunil Pal Targets Samay Raina Again After Maharashtra Govt

"जो पुलिसवाले मार रहे थे...", Sunil Pal ने Samay Raina और महाराष्ट्र सरकार को लिया आड़े हाथों

Sunil Pal ने Samay Raina को घेरा

समय रैना को अक्सर घेरने वाले कॉमेडियन सुनील पाल ने भी महाराष्ट्र सरकार को घेरने का काम किया है और उनके फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील पाल ने एक वीडियो जारी करके महाराष्ट्र सरकार से पूछा है कि उन्होंने समय रैना को गालियां देने के लिए सम्मानित क्या है? सुनील पाल वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं, "दोस्तों आज मैं शूटिंग कर रहा हूं और मुझे खबर मिली है कि महाराष्ट्र सरकार ने समय रैना को सम्मानित किया है। घोर कलयुग आ गया है दोस्तों। बचपन में हमने एक एड देखा था जो ओके साबुन से नहाये वो कमल सा हो जाए... लेकिन अब उल्टा हो गया है, जो कमल साबुन से नहाये, वो ओके हो जाए। आप लोगों ने उसका सम्मान क्यों किया है क्योंकि वो गालियां देता है? या लैटरीन सा शो लाता है, जिसमें सब गालियां देते हैं। शो पर लोग ऐसी-ऐसी गालियां देते हैं, जिन्हें कोई सुन नहीं सकता है। आपने ऐसे इंसान को सम्मान दे दिया है, जो गालियां देता है अब जो नए कॉमेडियन आएंगे वो क्या प्रेरणा लेंगे? अगर आपको कॉमेडियन बनना है तो गालियां तो कंट्रोवर्सी कर दो कि पुलिस आपको मारते-मारते पुलिस स्टेशल ले जाए और फिर आप न्यूज में आ जाए और आप न्यूज में छा जाओ। जब आपको सक्सेस मिल जाएगी तो सब आपका सम्मान करेंगे। जो पुलिसवाले मार रहे थो वो सिक्योरिटी करेंगे। घोर कलयुग है..." Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Toxic' में यश-कियारा के बोल्ड सीन्स देख दर्शकों ने की आंखें बंद, इंटरनेट पर हुई खूब फजीहत

End of Feed