Shreya Kalra का 'अनडिजर्विंग' कहने वालों को करारा जवाब, बोलीं- तब क्यों नहीं बोले जब री-एंट्री हुई...

Shreya Kalra Epic Reply To Trolls: 'लॉकअप 2' की विजेता बनीं श्रेया कालरा ने हाल ही में उनकी जीत पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। श्रेया कालरा ने वीडियो साझा किया है, जो वायरल हो रहा है।

Shreya Kalra Epic Reply To Trolls: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में जीत दर्ज करने वाली श्रेया कालरा इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। श्रेया कालरा ने 'लॉकअप 2' में अपना बेबाक अंदाज दिखाया। उनके इस अवतार को ट्रोलिंग तो मिली ही। लेकिन गेम में उनके योगदान को दर्शकों ने खूब सराहा। 'लॉकअप: सच या सजा' में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी हासिल की। लेकिन उनकी जीत पर लोगों ने सवाल भी खूब खड़े किये। इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को 'अयोग्य' भी बताया। लेकिन अब श्रेया कालरा ने वीडियो साझा कर उन लोगों को करारा जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: श्रेया कालरा की जीत पर Romit Raj ने दिया रिएक्शन, एक्स-GF शिल्पा शिंदे के लिए बोले- वो इंसान बहुत...

Shreya Kalra ने 'अनडिजर्विंग विनर' कहने वालों को दिया करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से सवालों का जवाब दिया। श्रेया कालरा ने यूजर्स का पहला सवाल पढ़ा कि क्या सच में उन्हें सर्वाइवल ट्रे पर रहना पड़ता था। इसपर श्रेया ने कहा कि हां हम सच में सर्वाइवल ट्रे पर रहते थे। पहले मुझे भी लगता था कि हमें कहीं दूसरे रूम में ले जाकर अच्छा-अच्छा खाना दिया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं यूजर्स का अगला सवाल श्रेया कालरा से था कि उनकी स्किन इतनी ग्लो कैसे कर रही है? इसपर श्रेया कालरा ने एक सीरम दिखाते हुए बताया कि वह इसका इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उनकी स्किन हमेशा से ही ऐसी रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 से बाहर आते ही Shilpa Shinde ने फिर कसा शिवांगी जोशी पर तंज, बोलीं- इसने इतने गंदे तरीके से...

श्रेया कालरा ने 'अनडिजर्विंग' कहने वालों को दिया करारा जवाब

श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने यूजर्स का अगला सवाल पढ़ा, जिसमें उन्हें 'अनडिजर्विंग विनर' और शो को बायस्ड कहा गया था। इसपर श्रेया कालरा ने कहा, "आप बताइये, मैं नहीं तो कौन?" श्रेया कालरा ने 'लॉकअप: सच या सजा' में दूसरे कंटेस्टेंट्स को मिले फायदों की ओर इशारा करते हुए कहा, "तब लोगों ने क्यों नहीं बोला शो पक्षपाती है जब लोगों की दोबारा एंट्री हुई। तब लोगों ने क्यों नहीं बोला कि पक्षपाती है शो, जब उनको सीक्रेट रूम में रखा गया। तब लोगों ने क्यों नहीं बोला जब मुझसे एडवांटेज लेकर किसी और को दे दी गई। तब लोगों ने क्यों नहीं बोला? माइक ड्रॉप हो चुका है दोस्तों।"

End of Feed