संजय लीला भंसाली ने Heeramandi 2 की स्क्रिप्ट पर शुरू किया काम, नए सीजन में मिलेगा कैरेक्टर्स का अलग अंदाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2025, 11:45 AM IST

Heeramandi 2 Update: वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) का सीजन 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस सीरीज को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर ने सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Heeramandi 2 Update: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) ने आते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया था। इस वेब सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिला। संजय लीला भंसाली के इस ओटीटी डेब्यू को लेकर आज तक चर्चा होती हैं। वेब सीरीज हीरामंडी को देखने के बाद से सबको इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। अब इन सब के बीच वेब सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस खबर ने सीरीज हीरामंडी 2 का इंतजार कर रहे फैंस के बीच हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर क्या अपडेट आया है।

Heeramandi 2 Update

Image Source: Netflix

'हीरामंडी 2' को लेकर आया नया अपडेट

वेब सीरीज हीरामंडी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह इसके दूसरे सीजन को लेकर सामने आया अपडेट है। शो के एक राइटर विभु पुरी (Vibhu Puri) ने Mid Day को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'हम अभी राइटिंग स्टेज में हैं, कैरेक्टर्स और उनकी स्टोरीलाइन्स को एक्सप्लोर कर रहे हैं। लोगों को शक था कि शो करंट जनरेशन के साथ काम करेगा या वो हीरामंडी की दुनिया को समझेंगे। संजय लीला भंसाली इन सब चीजों पर काम कर रहे हैं।' आपको बता दें कि पहले पहले संजय लीला भंसाली भी सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दे चुके हैं। सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर आए अपडेट ने फैंस को इस शो के लिए फैंस को और बेताब कर दिया है।

End of Feed