Salman Khan Youtube Channel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने अंदाज से अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के जरिए वह चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर खबरों में है। अब एक्टर ने डिजिटल दुनिया में एक और कदम बढ़ाया है। सलमान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और इसके साथ ही फैंस को कुछ खास मिलने का इशारा भी किया है। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या लिखा है।
सलमान खान ने किया ये ऐलान (Image Source: Salman Khan Youtube)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Mr Faisu ने किया अपने निकाह का ऐलान, मदीना शरीफ में थामेंगे होने वाली बीवी का हाथ
सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का किया गया एक ऐलान है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिया है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'शुरू से शुरू करते हैं मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।' सलमान खान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस सलमान खान के इस फैसले का स्वागत करते दिखाई दिए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'पुराने BF से चैट करती थी'- एक्स-पत्नी पर Tej Pratap का बड़ा खुलासा, तलाक पर बोले- हमेशा आदमी गलत नहीं...
सलमान खान इन फिल्मों में आएंगे नजर
सलमान खान की आने वाली फिल्मों में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अहम है। ये फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर की झोली में साउथ के निर्देशक वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के साथ एक एक्शन फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ नयनतारा (Nayanthara) नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जारी है, हालांकि इसकी रिलीज डेट और आधिकारिक नाम का ऐलान होना बाकी है।
