Rise and Fall: पवन सिंह बनेंगे राजा से रंक? अर्जुन बिजलानी के हाथों में हैं पावरस्टार की किस्मत

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हालिया एपिसोड में अरबाज पटेल सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ अल्टीमेट रूलर बन गए। इसके बाद अर्जुन बिजलानी ने भी एक टास्क को अपने नाम किया। अब उनके पास ये पावर है कि वो किसी भी सदस्य को बेसमेंट भेज सकते हैं।

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल दिन ब दिन दिलचस्प होते जा रहा है। शो के कॉन्सेप्ट ने लोगों के दिलों को छू लिया है। खासतौर पर पावरस्टार पवन सिंह की बातों में तो लोग खो ही जाते हैं। पवन सिंह इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट है। उनकी ये खास बात है कि वो जो भी करते हैं दिल खोलकर करते हैं। हालांकि इस गेम में ये उनपर भारी भी पड़ सकता है। हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह को अल्टीमेट रूलर बनने नहीं दिया। अब एक बार फिर से अर्जुन बिजलानी के हाथों में पावरस्टार की किस्मत है।

rise and fall task

Pic Credit- Pawan Singh/Arjun Bijlani (instagram)

क्या अर्जुन बिजलानी देगें पवन सिंह का साथ

दरअसल, इस हफ्ते अल्टीमेट रूलर बनने के लिए एक टास्क हुआ, जिसे अरबाज पटेल ने किकू शारदा और अनाया बांगर की मदद से जीत लिया। इसके बाद उन्होंने अपने पावर का इस्तेमाल कर किकू शारदा को फिर से रूलर बना दिया। अब पेंटहाउस में लोग ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में कुछ सदस्यों का फॉल होना तय है। बीते एपिसोड में किकू और अरबाज को छोड़ बाकी सभी रूलर्स एक टास्क परफॉर्म करते हैं। इसमें सभी को दौड़कर पेड़ से सेब तोड़ना था; जो पहले तोड़ता, उसे खास शक्ति मिलती। इस टास्क को अर्जुन बिजलानी जीत जाते हैं। अब उनके पास ये पावर है कि वो किसी भी सदस्य को बेसमेंट भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि वो पवन सिंह को बेसमेंट भेजने वाले हैं। हालांकि कइयों का ये मानना है कि वो धनाश्री या आदित्य को नीचे भेज सकते हैं। हालांकि ये तो अब अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि कौन राजा से रंक बनता है।

End of Feed