Rise and Fall: पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम को बताया 'देवी', अक्षरा सिंह संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 05:24 PM IST

Pawan Singh on Love Life: पवन सिंह (Pawan Singh) ने एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान वो अपनी पहली पत्नी नीलम और दूसरी पत्नी संग चल रहे विवाद पर रिएक्शन दिया। साथ ही साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अफेयर पर भी चुप्पी तोड़ी।

Pawan Singh on Love Life: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से पवन सिंह की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो वहीं शो से पवन सिंह के कुछ बयान भी सामने आ रहे हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। अभी हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शो को लेकर गुस्सा होते नजर आए थे। अब इन सब के बाद शो में पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

Pawan Singh on Love Life

Image Source: Pawan Singh Instagram

पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम को किया याद

पवन सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पवन सिंह का एक बयान है जो उन्होंने शो राइज एंड फॉल में दिया है। इस शो अर्जुन (Arjun Bijlani) ने पवन सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तब उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में बताते हुए कहा कि 'शादी मेरी हुई थी, लेकिन 3 महीने में वो दुनिया छोड़कर चली गई गलत रास्ते से। मेरी दुनिया उजड़ गई। वो देवी थी, उसको मैंने खो दिया।' इसके बाद पवन सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासे किए और कहा, 'पहली पत्नी के जाने के कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं तो उससे भी लगाव हो जाता है। तो कहीं क्लोजनेस हो गई थी किसी से। लेकिन ये घर वालों को सही नहीं लगा। इसके बाद घर वालों ने कही और शादी की लेकिन वहां भी रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया, अब तलाक पर बात चल रही है।' पवन सिंह ने आगे कहा कि, 'मैंने हरदम से ही सोचा था कि लाइफ वहीं बसेगी जहां मेरा परिवार चाहेगा। लव मैरिज नहीं करूंगा।'

End of Feed