Rise and Fall: चंद दिनों में ही अर्श से फर्श पर पहुंचे अर्जुन बिजलानी, अहाना कुमरा का भी हिला सिंहासन

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में बहुत बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। हाल ही में अर्जुन बिजलानी कड़ी मेहनत कर पेंटहाउस पहुंचे थे, लेकिन अब वो फिर से बेसमेंट पहुंच गए हैं। वहीं इस बार अहाना कुमरा का भी फॉल हो गया है। बता दें कि आदित्य नारायण ने कुब्रा सैत की मदद से टास्क जीत लिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल की टीआरपी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इस शो ने सलमान खान के बिग बॉस 19 का दबदबा कम कर दिया है। शो में नए नए टास्क और ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में अर्जुन बिजलानी का पेंटहाउस में राइज हुआ था। लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब है कि वो चंद दिनों में ही बेसमेंट पहुंच गए। अर्जुन के साथ उनकी दोस्त अहाना कुमरा का फॉल हो गया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि अर्जुन और अहाना की सत्ता हिल गई।

rise and fall arjun

Pic Credit- Arjun Bijlani/Ahana Kumra (Instagram)

अर्जुन बिजलानी और अहाना कुमारा के बुरे दिन शुरू

एपिसोड की शुरुआत में, रूलर्स ने गोल्डन सेब चुनने का गेम खेला ताकि दूसरों को पेंटहाउस के लिए नॉमिनेट किया जाए। इसके चलते आदित्य, आहाना और अर्जुन डेंजर जोन में आ गए। इसके बाद इन तीनों ने बास्केट फॉल नाम का चैलेंज परफॉर्म किया। इसमें आदित्य ने कुब्रा को चुना, अहाना कुमरा ने आकृति का नाम लिया और अर्जुन ने अनाया पर भरोसा जताया। खेल की शुरुआत में अनाया ने पहला राउंड जीता। बाद में कुब्रा ने काफी अच्छा परफॉर्म किया और आदित्य ये टास्क जीत गए। इसी के साथ अर्जुन बिजलानी और अहान कुमरा का फॉल हो गया।

End of Feed