Tej Pratap Yadav Open Up On His Divorce: ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'राइज एंड फॉल 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने गेम को और भी दिलचस्प बना दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' में हर कंटेस्टेंट अपने अंदाज के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप ने अपने तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तेज प्रताप ने बताया कि उनकी पत्नी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से चैट किया करती थीं। इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने बताया कि उनकी एक्स-वाइफ उन्हें घर से भी नहीं निकलने देती थी। तलाक के बारे में बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि हमेशा आदमी गलत नहीं होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mr Faisu ने किया अपने निकाह का ऐलान, मदीना शरीफ में थामेंगे होने वाली बीवी का हाथ
'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में तेज प्रताप से निहारिका तिवारी ने सवाल किया कि आपका तलाक क्यों हुआ था? इसपर जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा, "लड़ाई-झगड़े हुए थे और क्या?" वहीं राज ग्रोवर ने पूछा कि आपसे कोई क्यों लड़ाई करेगा? इसपर तेज प्रताप ने कहा, "नहीं नहीं ऐसा कुछ नहीं है। नया-नया शादी हुआ था, तीन महीनों में ही लड़ाई-झगड़ा शुरू। हम कुछ और थे और वो कुछ और थी। दबाव में शादी कर ली थी हमने। हम उस वक्त मंत्री थे, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री। हमारा घर जाने का मन नहीं करता था, कभी दोस्त के घर रुक गए , कभी कहीं चले गए। घर से वो निकलने नहीं देती थी हमें। चीखना चिल्लाना, चाहे हमारे मम्मी-पापा सामने हों।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे, अमाल मलिक बोले- तुम पहले ही जीत चुके हो...
तेज प्रताप का तलाक पर बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "पूजा करता था मैं तो उसे वो भी पसंद नहीं था। बोलती थी कि पूजा मत करो। 4-5 बजे तक उसका पार्टी चलता था।" तेज प्रताप की बातें सुन राज ग्रोवर ने उनसे पूछा कि जब आप ऐसे नहीं हो तो ऐसी लड़की भी क्यों ढूंढनी है? इसपर तेज प्रताप ने कहा, "अरेंज मैरिज में हो गया था ये सब। विधानसभा में मैं गया हुआ था। जब शाम में मैं घर लौटा और कमरे में कदम रख रहा था तो वो किसी लड़के से चैट कर रही थी। उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था, जिससे वो चैट कर रही थी। 'लव यू...', फिर हार्ट भेज रही है। सब चीजें उसे भेज रही है। मैंने वो दूर से देख लिया था।"
तेज प्रताप (Tej Pratap) ने आगे बताया कि उन्होंने कई बार एक्स-पत्नी संग हुए झगड़े का चुपके से वीडियो बना लिया था। तेज प्रताप ने इस बारे में कहा, "जब-जब वो लड़ाई की तो मैंने छुपाकर उसका वीडियो बना लिया। वो मेरा सबूत हो गया था, जिसे मैंने कोर्ट में लगाया। हमेशा लड़का गलत नहीं होता, लड़की भी गलत होती है। वो दिन अब हम याद करते हैं तो दिल दहल जाता है। इसलिए अब कोई झगड़ा वगेरह होता है तो हमें ट्रॉमा हो जाता है।"
