Lock Upp 2: वरुण यादव को जबरदस्ती KISS करने पर ट्रोल हुए राम कपूर, यूजर्स ने लगा दी क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2026, 05:36 PM IST

Lock UPP2 Ram Kapoor Viral Video: लॉक अप 2 (Lock Upp 2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से राम कपूर (Ram Kapoor) की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

Lock UPP2 Ram Kapoor Viral Video: नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अभी हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पति से अलग होने की बात कही थी। इन सब के बीच अब शो का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) और कंटेस्टेंट वरुण यादव (Varun Yadav) नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राम कपूर की क्लास लगा दी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

राम कपूर ने किया वरुण यादव को किस

एक्टर राम कपूर एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह राम कपूर का शो लॉक अप 2 से सामने आया एक नया वीडियो हैं। इस वीडियो में राम कपूर कंटेस्टेंट वरुण यादव को किस करते हुए दिखाई दिए। ये पूरा मामला तब हुआ, जब राम कपूर और वरुण यादव बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गार्डन एरिया में बैठे अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान राम ने बताया कि उन्होंने 30 की उम्र में शादी की और बच्चे हुए। इस पर वरुण ने मजाक करते हुए कहा कि फिर 40 की उम्र में आपने चीटिंग भी की। वरुण की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इसी बीच राम कपूर ने अचानक वरुण का चेहरा पकड़ लिया और उन्हें मुंह पर किस कर दिया। इस दौरान वरुण यादव अनकंफर्टेबल नजर आए।

End of Feed