The Traitors 2: रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors 2) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बता दें कि शो में रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) जैसे बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस बीच मल्लिका शेरावत ने एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट में मल्लिका ने श्वेता को लेकर क्या है...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'इतने अच्छे पति देव मिले हैं' Govinda पर किए गए सुनीता आहूजा के कमेंट पर भड़की Poonam Pandey)
मल्लिका शेरावत ने दिया ऑफर (pic credit-instagram)
मल्लिका शेरावत ने दिया ऑफर
द ट्रेटर्स सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है और शो के नए एपिसोड लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। शुरुआती एपिसोड में दलीप ताहिल के शो से बाहर होने के बाद वह ‘इनोसेंट्स’ के ग्रुप में शामिल हो गए। वहीं, शो के पहले कुछ एपिसोड में मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी की अच्छी दोस्ती भी देखने को मिल रही है। छठे एपिसोड में श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती बिलियर्ड्स रूम में साथ बैठकर बातें करती नजर आईं। इस दौरान मल्लिका ने श्वेता से कहा कि उन्होंने उन्हें एक अच्छे यूरोपियन पुरुष से मिलवाने का वादा किया है, जो उन्हें प्यार और सम्मान देगा। इस पर रिया ने मल्लिका से पूछा कि क्या डेटिंग के मामले में यूरोपियन पुरुष भारतीय पुरुषों से बेहतर होते हैं? यह सवाल सुनकर मल्लिका हैरान रह गईं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि इसमें पूछने वाली क्या बात है। उन्होंने कहा कि वह श्वेता के लिए जरूर किसी अच्छे व्यक्ति का इंतजाम करेंगी। इस पर श्वेता हंसते हुए बोलीं, 'तुम मेरे पीछे क्यों पड़ गई हो?' वहीं, शालिनी पासी ने तीनों को पुरुषों की बातें छोड़कर गेम पर ध्यान देने की सलाह दी। इस पर रिया ने कहा कि वह गेम से परेशान हो चुकी हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर हो क्या रहा है। शालिनी ने मजाक में कहा कि अगर ऐसा है तो रिया को खुद ही शो से बाहर होने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
पहले एपिसोड में श्वेता तिवारी ने अपने पुराने रिश्तों को लेकर कहा था कि उन्होंने अपने पतियों को धोखा देते हुए खुद पकड़ा था। श्वेता की दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जबकि बाद में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की। इस सीजन में मल्लिका, श्वेता, रिया, मुनव्वर फारूकी, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार और कई अन्य सितारे शामिल हैं। छठे एपिसोड में कुल्लू शो से बाहर हुए और वह एक ट्रेटर थे। इससे पहले हरमन सिंघा भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, रणवीर बरार, अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी हाल ही में शो से बाहर होने वाले इनोसेंट्स रहे हैं।
