Lock Upp 2: "भाड़े का बॉयफ्रेंड...", Yogesh Rawat-Shreya Kalra में हुई भयंकर लड़ाई, Rishabh Jaiswal को भी घसीटा

लॉक अप 2 में योगेश रावत और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है। योगेश रावत ने लड़ाई के दौरान श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल को भाड़े का बताया, जिसके बाद बात बढ़ गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉक अप 2 में भिड़े योगेश-श्रेया
  • श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ को योगेश ने बताया भाड़े का...
  • दोनों में हुई भयंकर जुबानी जंग

नेटफ्लिक्स का मशहूर ओटीटी रिएलिटी शो लॉक अप सच या सजा का ताजा एपिसोड लोगों के बीच चर्चा में है क्योंकि इसमें प्रतियोगियों के करीबी एंट्री मारते दिखाई दिए। अपने करीबियों को सामने देखकर प्रतियोगियों की आंखें नम हुईं और दर्शकों की चांदी हुई। शो में श्रेया कालरा से मिलने के लिए उनके मशहूर बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल पहुंचे, जिन्होंने दिल से सपोर्ट किया। दोनों शो के दौरान काफी इमोशनल नजर आए लेकिन दूसरी तरफ योगेश की ऋषभ से लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान योगेश ने ऋषभ को श्रेया कालरा का रेंटेड बॉयफ्रेंड बता डाला। इस वक्त दोनों की लड़ाई की ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल है।

Lock Upp 2: "भाड़े का बॉयफ्रेंड...", Yogesh Rawat ने Shreya Kalra में हुई भयंकर लड़ाई, Rishabh Jaiswal को भी घसीटा

Lock Upp 2: "भाड़े का बॉयफ्रेंड...", Yogesh Rawat ने Shreya Kalra में हुई भयंकर लड़ाई, Rishabh Jaiswal को भी घसीटा

क्या Shreya Kalra के भाड़े के बॉयफ्रेंड हैं Rishabh Jaiswal?

असल में सौरब बेदी ने शो में योगेश रावत को सपोर्ट करने के लिए एंट्री मारी और आकांक्षा-योगेश को बताया कि निहारी तिवारी ने श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ को बाहर काफी सुनाया है। श्रेया ने ये बातें सुन लीं लेकिन चुप ही रहीं। इसके बाद जब ऋषभ जायसवाल शो में एंटर हुए तो उन्होंने श्रेया की जमकर तारीफ की और आकांक्षा को थैंक यू भी कहा कि उनकी वजह से श्रेया शो में अच्छी नजर आ रही हैं।

End of Feed