Exclusive: 'पति के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं करूंगी' गोविंदा पर बात करने वालों को Sunita Ahuja ने दी वार्निंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 09:06 AM IST

Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा इन दिनों 'लॉक अप' (Lock Upp) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में Zoom बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो अपने पति के खिलाफ किसी की भी गलत बात बर्दाश्त नहीं करेंगी।

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सुनीता आहूजा के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी सुनीता आहूजा अपने परिवार को लेकर बोलती नजर आती है, तो कभी ऐसा खुलासा कर देती है जो सबको हैरान कर देता है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के साथ-साथ शो लॉक अप 2 को लेकर भी बात की है। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा।

Sunita Ahuja on Govinda

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb/ Sunita Ahuja Instagram)

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात

सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सुनीता आहूजा का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा से पूछा गया कि कैमरे के लिए ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आप कभी भी दिखावा करके नहीं करेंगी, चाहे शो की कोई भी डिमांड क्यों न हो? तब उन्होंने कहा कि 'मैं कैमरे के लिए अपने परिवार के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलूंगी। परिवार का बहुत तमाशा हो चुका है। लेकिन ये 'लॉक अप' है, कोई फैमिली शो नहीं। मैं नहीं चाहूंगी कि कोई मेरे पति या मेरे बच्चों के बारे में कुछ भी बोले। जो खेल खेलना है, खेलो, लेकिन परिवार के सहारे मत खेलो। मेरा परिवार खुश है। जिंदगी में अच्छा वक्त भी आता है, बुरा वक्त भी आता है और उसके बाद फिर अच्छा वक्त भी आ जाता है।' इसके अलावा सुनीता आहूजा ने कई बड़े खुलासे किए।

End of Feed