Lock UPP 2 Sunita Ahuja Got Support Kashmera Shah: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया मोड़ लेती नजर आ रही है। बीते दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में दिखाया गया कि खाना न खाने की वजह से सुनीता आहूजा रो पड़ीं। उन्होंने मेकर्स को तो फटकार लगाई ही, साथ ही शो से बाहर जाने की जिद भी की। सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा उन्हें बार-बार मना कर रहे थे कि वह इस शो में 'लॉकअप: सच या सजा' में न जाएं, लेकिन उन्होंने अपने पति की बात बिल्कुल नहीं मानी। वहीं सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को शो में रोता देख उनकी बहू कश्मीरा शाह अब सपोर्ट में आई हैं। कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के साथ तस्वीरें साझा कर उनके लिए कैप्शन लिखा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, बाहर निकलने की पकड़ी जिद; बोलीं- मुझे गोविंदा मना कर रहा था...
Lock UPP 2: सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बता दें कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) 'लॉकअप: सच या सजा' में रितेश देशमुख के सामने भी रो पड़ी थीं। रितेश ने उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अपने बच्चों के पास जाना चाहती हैं और यहां नहीं रहना चाहतीं।
