Lock Upp 2: 'मां-भाई ने घर से निकाला', Shilpa Shinde ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते, किया कड़वे राज का खुलासा

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोल दिया है। शिल्पा ने बताया कि कैसे वह अपने परिवार से अलग हैं और उनके साथ रिशअता भी नहीं रखतीं।

Shilpa Shinde Secret: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में जब से रितेश देशमुख और फराह खान ने खुलासा किया है कि शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं, तब से ही नए नए ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहे हैं। शो में रितेश ने कंटेस्टेंट्स को सीक्रेट एक दूसरे के बताए हैं और ये फैसला उन पर छोड़ दिया है कि उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट का सीक्रेट रिवील करना है या नहीं। शिवांगी जोशी के हाथ शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का सीक्रेट लगा और उन्होंने रिवील कर दिया, जिसके बाद पता चला कि शिल्पा शिंदे को उनके परिवार ने घर से निकाल दिया था। शिल्पा ने फिर खुद सामने आकर पूरा सीक्रेट रिवील किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: Ram Kapoor ने पिता को मरने में की मदद, एक्टर के शॉकिंग खुलासे से नम हुईं हर कंटेस्टेंट की आखें)

shilpa shinde

shilpa shinde (photo credit- instagram)

    शिल्पा शिंदे ने परिवार संग विवाद का किया खुलासा

    शिल्पा शिंदे ने लॉकअप में खुलासा किया कि वह अपने भाई और अपनी मां से सारे रिश्ते तोड़ चुकी हैं। शिल्पा ने इस मौके पर खुद को अनाथ बताया। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनके भाई और मां ने उन्हें घर से निकाल दिया था। ये घटना तब की है जब उनके कंथे में काफी चोट लगी थी और वह रात 11 बजे घर से बाहर निकल गई थी। उन्हें अपने सेल्फ रिस्पेक्ट बहुत प्यारी है और वो लोग भी ये बात जानते हैं। उन्हें तब किसी ने नहीं रोका था। वो करजत में रहती हैं। पहले वो उनका दूसरा घर था लेकिन आज वह उनका पहला घर है। लॉकअप में वह इसलिए आई है ताकि वह एक शेल्टर हाउस बना सके, जहां बेसहारा रहे। शिल्पा ने बताया कि उस घर में वह डोरमेट की तरह यूज हो रही थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंटेस्टेंट्स के हाथ लगे एक-दूसरे के सीक्रेट, Shreya Kalra के आगे गिड़गिड़ाती दिखीं Akanksha Chamola)

      घर नहीं होटल में रहती हैं शिल्पा शिंदे

      शिल्पा ने ये भी बताया कि जब भी वह मुंबई आती हैं तो यहां पर अकेली रहती हैं और होटल में रूकती है। लोग उनसे घर के बारे में पूछ लेते हैं तो वह कोई न कोई बहाना बना देती हैं। शिल्पा ने आगे बताया कि वह अपने परिवार के लोगों से बात नहीं करती है और वह वसीयत भी लिख चुकी हैं कि उनका अपनी फैमिली के साथ कोई रिश्ता नही है। वह मां सो बिल्कुल भी नहीं मिलती है। उनसे बस फोन पर बात हो जाती है। शिल्पा ने कहा कि बेशक सब कहते हैं कि वह खराब हैं लेकिन कोई बात नहीं। बस यही सच था कि वह इतनी ही खराब हूं कि उन्हें ही अपने घर से बाहर निकाल दिया गया था। शिल्पा ने आखिरी में बताया कि वह अपनी वसीयत भी लिख चुकी हैं।

      End of Feed