टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे दर्शकों के बीच में अपने फेमस शो भाबीजी घर पर हैं के लिए जानी जाती हैं। इस शो ने उन्हें लोगों के बीच में खास पहचान दिलाई लेकिन उन्होंने इससे जिस तरह से नाता तोड़ा वो काफी दुखद था। कुछ समय पहले शिल्पा शिंदे ने ये कहकर खुद को मुसीबत में डाल लिया कि उन्होंने अपने निर्माता पर झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और अब वो नेटफ्लिक्स इंडिया के शो लॉक अप 2 में दिखाई दे रही हैं। लॉक अप 2 में भी शिल्पा शिंदे ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम
Lock UPP 2: Bhabiji Ghar Par Hain निर्माता Sanjay Kohli ने मांगी थी भीख, Shilpa Shinde का खुलासा
Bhabhiji Ghar Par Hain के मेकर्स ने जोड़े थे Shilpa Shinde के हाथ-पैर
अदाकारा शिल्पा शिंदे बीते दिनों ही नेटफ्लिक्स इंडिया के शो लॉक अप 2 में शामिल हुई हैं। शो में उन्होंने भाबी जी घर पर हैं के मेकर को लेकर फिर से एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि संजय ने उन्हें शो में दोबारा बुलाने के लिए हाथ-पैर तक जोड़े थे लेकिन वो नहीं गईं। जब शिल्पा शिंदे योगेश रावत और रियाज अली से बात कर रही थीं तब उन्होंने ये खुलासा किया। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Ex-BF कुशाल टंडन के भद्दे मजाक के बाद आया Gauahar Khan का रिएक्शन, बोलीं- हर बेवकूफाना चीज...
शिल्पा शिंदे के अनुसार, "जब मुझे जरूरत पड़ी तो मैंने साम, दाम, दंड, भेद सबकुछ यूज किया। हां मैंने लॉ को मिसयूज नहीं किया ये मैं कहना चाहती हूं। जब 9 साल बाद उन्हें लगा कि शो को मेरी जरूरत है तो संजय ने मेरे हाथ-पैर तक जोड़े कि मैं दोबारा लौट आऊं। मुझे उस वक्त ये समझ नहीं आया कि इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी उन्होंने मुझसे वापसी को क्यों कहा?"
शिल्पा शिंदे ने अपनी सफाई में काफी कुछ कहा और संजय कोहली पर लगाए गए आरोपों को सही साबित करने की कोशिश की लेकिन योगेश उनकी बातों में नहीं आए। योगेश ने यहां तक कह दिया कि जब कभी एक्ट्रेस के साथ ऐसा कुछ होगा तो उन्हें समझ आएगा कि एक झूठा केस कैसे किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकता है।
