Lock UPP 2: 'रात में मेरे साथ गंदी हरकत की...'- 9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए हर्षद चोपड़ा, बोले- मैं डर गया था

Lock UPP 2 Harshad Chopda Molested At The Age Of 9: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो "लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा ने बताया कि 9 साल की उम्र में उनके साथ गंदी हरकत हुई थी।

Lock UPP 2 Harshad Chopda Molested At The Age Of 9: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो "लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन कई कंटेस्टेंट्स ने टास्क के तहत अपनी जिंदगी से जुड़े काले और गहरे राज का खुलासा किया। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है। "लॉकअप 2' में जहां पहले राम कपूर ने बताया कि उनके साथ हॉस्टल में घटिया हरकत हुई थी। तो वहीं अब हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने खुलासा किया है कि 9 साल की उम्र में एक शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। हर्षद चोपड़ा ने बताया कि वो शख्स आज भी मजे में घूम रहा है और अतीत में हुई इस घटना के कारण वह समलैंगिकों से डरते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा के साथ कजन ने की थी घटिया हरकत, रोते हुए बोलीं- मेरी मां ने उसे पाला था...

Harshad Chopda के साथ 9 साल की उम्र में हुई थी घटिया हरकत

Harshad Chopda के साथ 9 साल की उम्र में हुई थी घटिया हरकत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं 9 या 10 साल का था। माता-पिता लोगों पर भरोसा करते हैं तो कभी-कभी बच्चों को दूसरों के पास छोड़ देते हैं। एक बार मुझे भी ऐसे ही कहीं छोड़ दिया गया था। पूरा समुदाय उनपर भरोसा करता था। मैं डरा और सहमा हुआ बच्चा था। लेकिन रात में उस शख्स ने मेरे साथ गंदी हरकत की। मैंने पूरे कपड़े पहने थे और मैं लेटा हुआ था। लेकिन मैंने पाया कि वो शख्स मेरे ऊपर था। मुझे एहसास नहीं हुआ कि मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन मैं डर गया था। मैंने ऐसे दिखाया कि मैं गहरी नींद में सो रहा हूं। ये बात मैंने कभी भी किसी को नहीं बताई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'होंठ पर Kiss..', Shivangi Joshi संग मामा ने की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

    End of Feed