Lock UPP 2: आकांक्षा चौधरी ने झगड़े में श्रेया को मारी चप्पल, खाने में डाला पानी; अब हो रही है थू-थू

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Trolls Brutally: 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा संग झगड़े में आकांक्षा चमोला ने हदें पार कर दीं। ऐसे में उनकी जमकर थू-थू हो रही है।

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Trolls Brutally: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का झगड़ा और उनकी गेम सुर्खियां बटोर रही है। 'लॉकअप 2' को शुरू हुए अभी 10 ही दिन बीते हैं, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की जान के दुश्मन बन गए हैं। खासकर श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी अक्सर 'लॉकअप 2' में झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिन श्रेया कालरा संग झगड़े में आकांक्षा चौधरी ने हदें पार कर दीं, जिसे लेकर अब उनकी जमकर फजीहत हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौरव खन्ना संग शादी में आकांक्षा चमोला को नहीं मिला सुख? खुद बोलीं- मैं प्यार में अनलकी रही...

akanksha (2)

आकांक्षा चौधरी ने झगड़े में की हदें पार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

क्या था मामला?दरअसल, श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने पहले आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) को खाना मंगाकर नहीं दिया था। लेकिन आकांक्षा ने थाली चुराकर खा ली थी। वहीं डिनर के वक्त आकांक्षा चौधरी ने मना कर दिया कि वह श्रेया का ऑर्डर किया हुआ खाना नहीं खाएंगी। हालांकि श्रेया उनका खाना ऑर्डर करने लगीं, इसपर आकांक्षा ने डिजिटल कैंटीन छूने की कोशिश की। लेकिन श्रेया ने बगैर देखे ही उनका हाथ झटक दिया जो जाकर सीधा आकांक्षा चौधरी की नाक पर लगा। आकांक्षा का दावा था कि उनके चेहरे पर खरोंच आ गई है। इस बात पर आकांक्षा चमोला ने श्रेया से माफी मांगने के लिए भी कहा, लेकिन पहले श्रेया कालरा ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। आकांक्षा का कहना था कि उनका ये चेहरा ही उनकी रोजी-रोटी है। गुस्से में आकांक्षा चौधरी ने अपना आपा खो दिया। हालांकि बाद में श्रेया ने उन्हें सॉरी कहा, लेकिन तब तक आकांक्षा चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। टाईम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...

End of Feed