Lock UPP 2: बायसेक्शुअल हैं Akanksha Chamola, तलाक की खबरों के बीच खुला बड़ा राज

Lock Upp 2 Akanksha Chamola Is Bisexual: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। उन्हें लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि वह बायसेक्शुअल हैं।

Lock Upp 2 Akanksha Chamola Is Bisexual: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला 'लॉकअप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं, जहां रहकर उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप: सच या सजा' में इस बात का खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव बीते एक साल से एक-दूजे से अलग रह रहे हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने लोगों को हैरान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं अब तलाक की खबरों के बीच ही सामने आया है कि आकांक्षा चमोला असल में बायसेक्शुअल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

akanskha chamola is bisexual

आकांक्षा चमोला हैं बायसेक्शुअल (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

आकांक्षा चमोला से जुड़ा ये खुलासा 'लॉकअप: सच या सजा' में हुआ है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने इस चीज से पर्दा उठाया कि आकांक्षा चमोला बायसेक्शुअल हैं। श्रेया कालरा को आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा ने इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। उनके साथ-साथ सूफी मोतीवाला भी नॉमिनेट थे। ऐसे में श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला को लाइफलाइन के तौर पर बताते हुए कहा, "वो बायसेक्शुअल है, ये उसका सीक्रेट है। उसने मुझे बताया और अब इसका इस्तेमाल हो चुका है। दो उसकी लाइफलाइन खत्म, अब केवल एक ही बची है।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए'

End of Feed