Kushal Tandon टीवी के बाद अब OTT पर धूम मचाने के लिए हैं तैयार, हाथ लगे एकता कपूर के 2 बड़े प्रोजेक्ट

Kushal Tandon New Project: एकता कपूर कुशाल टंडन टीवी के बाद ओटीटी पर एंट्री करने के लिए तैयार हैं। कुशाल के हाथ एक साथ दो बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं और दोनों ही एकता कपूर के हैं।

Kushal Tandon New Project: टीवी एक्टर कुशाल टंडन काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। कुशाल आखिरी बार शिवांगी जोशी संग सीरियल 'बरसातें' में नजर आए थे। इस शो में कुशाल ने फैंस का दिल जीत लिया था, लेकिन फैंस अब एक्टर के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बार कुशाल ने फैंस को नया सरप्राइज दिया है। कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान फाइनली कर दिया है। मजेदार बात ये है कि कुशाल ने एक साथ दो एकता कपूर (Ekta Kapoor) के प्रोजेक्ट साइन किए हैं, लेकिन एक्टर ने ये भी खुलासा किया है कि अब वह टीवी के बाद ओटीटी पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के खिलाफ फिर शुरू होगा विद्या का घटियापन, स्टोकर के साय से घबराएगी मायरा)

kushal tandon- ekta kapoor

kushal tandon- ekta kapoor (photo credit- instagram)

कुशाल टंडन के हाथ लगे 2 ओटीटी के प्रोजेक्ट

कुशाल टंडन एकता कपूर के ओटीटीट शोज में नजर आने वाले हैं और इस बात का खुलासा सबसे पहले एकता कपूर की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से किया गया था। बालाजी टेलीफिल्म्स एंड मोशन पिक्चर्स के टैलेंट हेड मोहम्मद नागमन लतीफ ने बताया कि जी हां, कुशल टंडन ने बालाजी टेलीफिल्म्स एंड मोशन पिक्चर्स के साथ खास कॉन्ट्रेक्ट किया है। वे प्रतिभाशाली, एनर्जेटिक, प्रोफेशनल हैं और उनके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव है। उनके अंदर की बात उन्हें अपने समय के कलाकारों से काफी अलग बनाती है। वह हमेशा सोच-समझकर और सावधानीपूर्वक अपने प्रोजेक्ट को चुनते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एकता कपूर के पता है कि कौन सा एक्टर किस रोल में फिट होगा। उन्हें कास्टिंग की अच्छी समझ है। वह हर चीज में गहराई से शामिल होती है और कलाकारों पर अपनी नजर बारीकी से रखती है। कुशाल के मामले में भी वह हर एक चीज पर अच्छी तरह नजर रख रही हैं। (ये भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती Dipika Kakar के ससुर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं सासू मां, बोलीं- 'वो घर आ जाए बस')

    एकता कपूर के लिए कुशाल टंडन का पोस्ट

    बालाजी टेलीफिल्म्स की तरफ से इस बयान के बाद खुद कुशाल टंडन ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एकता कपूर का शुक्रियादा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल की फोटो शेयर की और लिखा, 'आपका बहुत आभार, एकता कपूर मैम। मुझ पर हमेशा विश्वास रखने के लिए धन्यवाद। जय माता दी।' कुशाल टंडन ने अपने इस पोस्ट से कंफर्म कर दिया है कि अब वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं और उन्होंने फिर से एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है। अब फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब कुशाल अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी और जानकारी शेयर करेंगे।

    End of Feed