Alliance का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिजील, मेकर्स ने 8 जोड़ियों का किया ऐलान; कितने दिन चलेगा शो?

Alliance Promo Out: प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो अलायंस का प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में कुणाल खेमू हैं, जो शो होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स का ऐलान कर दिया है।

Alliance Promo Out: रियलिटी शोज की दुनिया में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 के तीन कंटेस्टेंट्स का ऐलान बीती रात ही हुआ है। फैंस के बीच ये खबर आई थी कि अगले ही दिन कुणाल खेमू (Kunal Khemu) अपने शो अलायंस (Alliance) का अपडेट लेकर आ गए हैं। अमेजन प्राइम पर धमाका करने आ रहा रियलिटी शो अलायंस का ऐलान तो काफी पहले हो गया था और शो के सेट का नजारा भी मेकर्स ने दिखा दिया था और मेकर्स की तरफ से शो के कंटेस्टेंट्स का ऐलान कर दिया है, जो जोड़ियों में शो में धमाका करने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रोमो में कुणाल ने शो का असली फॉर्मेट बताया है।(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '370 रुपये बिरयानी' कॉन्ट्रोवर्सी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए Pranit More, मास्क से छुपाया चेहरा)

alliance trailer

alliance trailer (photo credit- instagram)

    अलायंस का प्रोमो आया सामने

    अलायंस के मेकर्स ने शो का प्रोमो अमेजन प्राइम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें पहले तो कुणाल खेमू काफी सीरियस नजर आते हैं और फिर चंद सेकेंड में उनका मजाकिया अंदाज दिखाई देता है। दुनिया में आने के लिए तुम्हें डॉक्टर के हाथ लगते हैं और जाने के लिए चार कंधे। ये दुनिया अलायंस से चलती है। इस शो में ऐसा कुछ नहीं होगा। अलायंस में स्वागत है आपका। इस शो में अलग ये है कि हमने कंटेस्टेंट्स से झूठ बोला है। पहले ही दिन से इस शो में अलायंस टूटेगा। कुणाल ने ये भी बताया कि इस शो में वह रोज ही कंटेस्टेंट्स से बीच कलेश करवाने वाले हैं। ये शो रोजाना दोपहर 12 बजे आने वाला है और मजेदार बात ये है कि शो से हर हफ्ते 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने वाला है, लेकिन ट्विस्ट भी है। शो में हर हफ्ते दो नए अलायंस जुड़ भी जाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फेक MMS वायरल होने पर Shilpa Shinde ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, मां को मिली बेइज्जती पर बयां किया दर्द)

      शो के कंटेस्टेंट्स

      कुणाल खेमू के इस शो की पहली जोड़ी सुपरस्टार रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन हैं। रीवा एक्टर और मॉडल हैं और अब पहला रियलिटी शो करने वाली हैं। लिस्ट में दूसरा नाम एक्टर और मॉडल कुशाल टंडन और एक्टर अर्सलान गोनी की जोड़ी है। बिग बॉस के बाद कोरियोग्राफर जैद दरबार अलायंस में आ रहे हैं। उनकी जोड़ी डेजी शाह के साथ बनी हैं। मॉडल मिनी माथुर टेलीविजन पर्सनैलिटी निखिल चिनप्पा के साथ गेम खेलने आ रही हैं। अलायंस में रूही दोसानी और नीति टेलर जोड़ी के रूप में कदम रख रहे हैं। गेमिंग कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह शो में उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद के साथ एंट्री लेंगे। इनके अलावा, शो में पायल गेमिंग पंजाबी एक्टर सैबी सूरी के साथ दिखाई देंगी। जर्मन एक्टर डेलबार आर्या राइटर अरमान खेरा के साथ मिलकर एंट्री लेंगे।

      End of Feed