Jolly LLB 3 OTT Release: सुभास कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को सिनेमाघरों में 19 सितंबर के दिन रिलीज किया गया था। इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धूम मचाई। कुछ ही दिनों में फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर निमाताओं को झोली पैसों से भर दी थी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को दर्शकों के बीच ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां रिलीज की जाएगी।
Pic Credit: IMDb
कब और कहां देखें जॉली एलएलबी?: Watch Jolly LLB 3 Online
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को 14 नवंबर 2025 से Amazon Prime Video और Netflix ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है। बता दें थिएट्रिकल और डिजिटल रिलीज में 6 से 8 हफ्तों का गैप रखा जाता है। ऐसे में मेकर्स फिल्म को 14 नवंबर के दिन दर्शकों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जॉली एलएलबी 3' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा खरीदे गए हैं। मेकर्स का मनना है कि दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज करने से यह उन दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा, जिनके पासनेत्फ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन्स नहीं है वो प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे और जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन्स नहीं है वो नेत्फ्लिक्स पर आसानी से देख पाएंगे।
जानिए कैसी है जॉली एलएलबी 3 फिल्म की कहानी?
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' एक शानदार कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म की राजस्थान के एक किसान की है, जो अपनी जमीन को बड़े प्रोजेक्ट में जाने से बचने की कोशिश करते हुए खुदखुशी कर लेता है। उनकी पत्नी दिल्ली कोर्ट में केस दर्ज करती है। इसके बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग वकील अक्षय कुमार और अरशद वारसी का आमना-सामना होता है। फिल्म की कहानी आपको पसंद आएगी।फिल्म की फुल कास्ट:जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आते हैं। हर किसी की एक्टिंग ऑडियंस की इम्प्रेस करने में सफल रही है।
जॉली एलएलबी 3 IMDb रेटिंग:
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' को IMDb पर 7.1/10 दी गई है। इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। इस मूवी को देखकर आप बोर फील नहीं करेंगे।
