दिवंगत अभिनेता इरफान खान से कंपेयर होने पर जयदीप अहलावत ने दिया जवाब, दिवंगत अभिनेता के लिए कही ऐसी बात

Jaideep Ahlawat Interview: दिवंगत अभिनेता इरफान खान की एक्टिंग के लोग मुरीद थे। वह बहुत साधारण इंसान थे, इसी तरह लोग जयदीप अहलावत को भी इरफान की तरह बताते हैं। इस बात को सुनकर पाताल लोक एक्टर ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं उन्हें यह सुनकर कैसा लगा होगा।

Jaideep Ahlawat Interview: अभिनेता जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी वेब सीरीज पाताल लोक ( Patal Lok) सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई थी। जयदीप की एक्टिंग के लोग मुरीद हैं। जल्द ही वह एक और वेब सीरीज 'ज्वेल थीफ' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि उन्हें दिवंगत इरफान खान के साथ कंपेयर किया जा रहा है, इसपर क्या कहना है। एक्टर ने बखूबी जवाब देते हुए सबका दिल जीत लिया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Jaideep Ahlawat Interview

जयदीप अहलावत को इरफान खान( Irfan Khan) से कंपेयर करने वाले सवाल पर एक्टर ने जवाब दिया कि मैं इसपर अब क्या कह सकता हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। अगर लोगों ने ऐसा बोला है तो मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही व्यक्तिगत भावना है। गहराई से, बहुत ही अवास्तविक तरीके से जिम्मेदारी की एक बड़ी भावना है।

End of Feed