"कौन गले आकर पड़ गया...", Indias Got Latent के वायरल इंडियन ट्रंप ने उड़ाया Ranveer Singh का मजाक

इंडियाज गॉट लेटेंट से वायरल हुए इंडियन ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ताजा पोस्ट किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियाज गॉट लेटेंट से वायरल हुए अविनाश
  • निभाते हैं ट्रंप का किरदार, करते हैं लोगों को लोटपोट
  • रणवीर सिंह के साथ शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया क्या चीज है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे ना जाने कितने ही लोग स्टार बन चुके हैं। अब कुछ समय पहले इंडियाज गॉट लेटेंट (Indias Got Latent) में आए इंडियन ट्रंप उर्फ अविनाश अग्रवाल को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से इंटरनेट को हिला दिया था। अविनाश की कॉमिक टाइमिंग की आलिया भट्ट भी दीवानी हो गई थीं और शरवरी ने तो उन्हें सलाम की कर लिया था। आलिया-शरवरी जैसे स्टार्स के बाद अब अविनाश ने रणवीर सिंह को भी दीवाना बना दिया है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

"कौन गले आकर पड़ गया...", India's Got Latent के वायरल इंडियन ट्रंप ने उड़ाया Ranveer Singh का मजाक

"कौन गले आकर पड़ गया...", India's Got Latent के वायरल इंडियन ट्रंप ने उड़ाया Ranveer Singh का मजाक (Image Source: Instagram/AI)

Ranveer Singh के साथ Avinash Agarwal ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वो रियल लाइफ में बेहद मस्तीखोर इंसान हैं और जिससे भी मिलते हैं उसे अपना दीवाना बना देते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अविनाश के साथ मुलाकात की, जिसकी गवाही कॉमेडियन की ताजा तस्वीर है। अविनाश ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह के मजे भी लिए हैं। अविनाश ने लिखा है, "देखो कौन आके गले पड़ गए... थैंक यू लड़कों को पकड़े पहनने के लिए हमजा अली।"

End of Feed