Alia Bhatt-Sharvari Wagh At India's got Latent 2 Show: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी चर्चा में रहता है। इस शो ने लाखों लोगों को हंसाया है। हालांकि कुछ वक्त पहले ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में भी घिर गया था। लेकिन अब समय रैना के इस शो का दूसरा सीजन दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात तो यह है कि समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की मेहमान इस बार बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्ट्रेस शरवरी वाघ बनने वाली हैं। समय रैना के शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) नजर आईं। इन फोटोज को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। यह भी पढ़ें: ‘बस हो गया…’, Cannes Film Festival में भीड़ में फंसीं Alia Bhatt, पैपराजी से भिड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, फोटो क्रेडिट- एक्स
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की अपकमिंग मूवी 'अल्फा' वायआरएफ के स्पाई युनिवर्स की पहली फीमेल-लीड मूवी है। इस मूवी को पहले जहां 2025 में क्रिसमस पर रिलीज किया जा रहा था तो वहीं अब ये फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वायआरएफ की ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगी।
