Akanksha Chamola से अलग होने की खबरों के बीच Gaurav Khanna को मिला बड़ा ऑफर

Gaurav Khanna New Show: बिग बॉस विनर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वो इस शो में नजर आ सकते हैं।

Gaurav Khanna New Show: टीवी एक्टर और बिग बॉस विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने ये बताया है कि अब वो और गौरव साथ नहीं है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि आकांक्षा चमोला ने ये खुलासा लॉकअप सीजन 2 में किया है। इस बीच गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक गौरव खन्ना जल्द ही इस शो में नजर आएंगे। आइए जानते है इस रिपोर्ट...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-तलाक की खबरों के बीच Akanksha Chamola के सपोर्ट में उतरे Gaurav Khanna, बोले- 'मेरी बीवी है यार...')

gaurav khanna show

गौरव खन्ना इस शो में आएंगे नजर (pic credit-instagram)

गौरव खन्ना इस शो में आएंगे नजर

DNA की रिपोर्ट के अनुसार गौरव खन्ना को एक नए रियलिटी शो 'अलायंस' का ऑफर मिला है। यह शो कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के मेकर्स ने गौरव से संपर्क किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसमें शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस खबर पर भी गौरव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव हाल ही में 'बिग बॉस 19' और 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं। इसके अलावा उनका नया शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' भी 25 जुलाई से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है। बात करें 'अलायंस' की, तो इस रियलिटी शो में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टीवी कलाकार, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो में रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ नजर आ रहे हैं।

End of Feed