बच्चे न होने की वजह से Akansha Chamola को तलाक देंगे Gaurav Khanna? सोशल मीडिया पर उठा सवाल

Gaurav Khanna Statement Viral: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने लॉकअप सीजन 2 में गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान किया है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की वजह लोग पूछ रहे हैं।

Gaurav Khanna Statement Viral: टीवी के स्टार कपल आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) और गौरव खन्ना ने अलग होने का फैसला ले लिया है और दोनों बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद अकांक्षा चमोला ने किया। एक्ट्रेस ने रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में 27 जून को एंट्री मारी। इस शो में आते ही आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं, बस उन्होंने ये बात फैंस से छुपाई थी। दोनों बीते एक साल से सिर्फ साथ होने का नाटक कर रहे थे। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की वजह पूछी जा रही है। इसी बीच, गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसे ही तलाक की असली वजह माना जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पति के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं करूंगी' गोविंदा पर बात करने वालों को Sunita Ahuja ने दी वार्निंग)

gaurav khanna

gaurav khanna (photo credit- instagram)

बच्चा चाहते थे गौरव खन्ना

आकांक्षा चमोला पहले ही साफ कर चुकी थीं कि वह बच्चे नहीं चाहती हैं, लेकिन गौरव खन्ना ने अपने एक बयान में बच्चों और मैरिड लाइफ पर अपनी फीलिंग बयां की थी और बताया था कि वह अपनी लाइफ में बच्चे चाहते हैं। गौरव खन्ना ने बिग बॉस के घर में मृदुल से शादी और बच्चों पर बात की थी। गौरव ने कहा था, 'मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन हमारे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं। एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था, लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थीं और मैंने उनकी बात समझी। अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Contestants List: शिवांगी जोशी-सुनीता आहूजा समेत ये स्टार्स मचाएंगे धमाल, कई आउटसाइडर का भी है नाम)

    बच्चे को बाहरी इंसान के भरोसे नहीं छोड़ना चाहते थे गौरव

    गौरव खन्ना ने आगे बताया था कि बच्चा एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वह खुद दिनभर शूटिंग में बिजी रहते हैं। अगर बेबी के बाद आकांक्षा भी काम शुरू कर देती हैं तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा? किसी बाहर वाले के भरोसे अपना बच्चा नहीं छोड़ना चाहते और न ही उन्हें ये सही लगता है।

    आकांक्षा ने बच्चों पर कही थी ये बात

    बता दें कि आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में अपने पति गौरव खन्ना को सपोर्ट करने पहुंची थीं। यहां पर आकांक्षा ने मालती चाहर और प्रणित मोरे के सामने कहा था कि वह बेबी नहीं चाहती हैं। ऐसा नहीं है कि वह कुछ प्लान नहीं कर रही हैं, लेकिन उन्हें बेबी की जरूरत महसूस नहीं होती और ना ही उनके अंदर ऐसी कोई भावना है। अपने इस बयान पर आकांक्षा खूब ट्रोल हुई थीं।

    End of Feed