Exclusive: "सिनेमा सेफ हाथों में है.... द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के फ्रेडी ने बताया आर्यन खान संग काम करना मुश्किल था या आसान

Exclusive talk with Manish Chaudhari: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की इस समय जमकर तारीफ हो रही है। लोग आर्यन खान के निर्देशन को बेहतर बता रहे हैं। अब शो के फेमस किरदार फ्रेडी ने बताया कि कैसे सेट पर वह आर्यन खान के साथ रहते थे। मनीष चौधरी ने खुद को लकी बताया है।

Exclusive talk with Manish Chaudhari: इस समय ओटीटी पर एक ही सीरीज का राज चल रहा है और वो है 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'। आर्यन खान( Aryan Khan) की पहली सीरीज ने फैंस के दिल पर राज कर लिया है। यह शो इस समय हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज में जो स्टोरीलाइन ली गई है, उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही सीरीज के किरदार तो सबके फेवरेट बन गए हैं। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था 'फ्रेडी सोडावाला' जिसे मनीष चौधरी ने निभाया है। सीरीज में वह गुस्सैल प्रोड्यूसर का रोल किया है। हाल ही में मनीष ने ज़ूम के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने सीरीज में काम करने के अनुभव पर बात की।

Exclusive talk with Manish Chaudhari

मनीष चौधरी( Manish Chaudhri) ने अपनी लेटेस्ट टॉक में बताया कि आर्यन खान( Aryan Khan) के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। आर्यन खान का निर्देशन काफी अच्छा है। मनीष का कहना है कि वह नई जेनरेशन के डायरेक्टर हैं, जो फैंस के दिल तक पहुँचने वाले हैं। मनीष कहते हैं, "मैं कह सकता हूँ कि इस पीढ़ी के साथ, मुझे लगता है कि सिनेमा की दुनिया बहुत अच्छे और सुरक्षित हाथों में है। बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ आर्यन ने जो लेखन किया है, वह बिल्कुल सटीक है, बहुत ही शानदार ढंग से किया गया है।"

End of Feed