Elvish Yadav Snake Venom Controversy: एल्विश यादव को बेल मिलने पर Munawar Faruqui ने जताई खुशी, बोले- मैं जानता हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 23, 2024, 08:53 AM IST

Elvish Yadav Snake Venom Controversy: एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 22 मार्च को एल्विश को बेल को मिल गई। यूट्यूबर को बेल मिलने से उनके पेरेंट्स और दोस्त बेहद खुश है। मुनव्वर फारुकी ने एल्विश को बेल मिलने पर खुशी जताई है।

Elvish Yadav Snake Venom Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांपों का जहर बेचने के आरोप में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 5 दिन बाद यानी 22 मार्च को यूट्यबर को बेल मिल गई। एल्विश को बेल मिलने से उनके परिवार और दोस्त बेहद खुश है। एल्विश ने शुरुआत में कहा था कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एल्विश ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया था कि उन्होंने रेव पार्टी में सांप के जहर को बेचा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बयान पर कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है। पुलिस ने एल्विश का नाम NDPS एक्ट से हटा लिया है।

एल्विश को इस दौरान कई यूट्यूबर सपोर्ट कर रहे थे। इन सेलिब्रिटी में अभिषेक मल्हान, ईशा मालवीय, बेबिका ध्रुवे समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है जो एल्विश के सपोर्ट में है। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने एल्विश को बेल मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

End of Feed