Dhurandhar 2 Pakistan OTT Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज होने के बाद से काफी खबरों में है। फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा था। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बड़े पर्दे के बाद फिल्म धुरंधर 2 अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म धुरंधर 2 ने ओटीटी पर रिलीज होते ही गदर काट दिया है। फिल्म धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में तहलका मच गया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Oye Oye Row:सुपर कैसेट्स को जमा कराने होंगे 50 लाख रुपये, कोर्ट ने निकाला बीच का रास्ता)
'धुंरधर 2' ने पाकिस्तान में मचाया धमाल (Image Source: Dhurandhar 2 Movie)
पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज है। खबर है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के बाद पाकिस्तान में छा गई है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की भारी मांग के चलते पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स के सर्वर ही क्रैश हो गए। जैसे ही लोगों ने फिल्म देखनी शुरू की एक्स पर नेटफ्लिक्स में दिक्कत आने की बातें वायरल होने लगीं। कई यूजर्स ने बताया कि फिल्म चल नहीं रही थी या बहुत धीरे चल रही थी। एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह बता रहा था कि लोग रात 12 बजे से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बाद में उसने बताया कि वहां सर्वर क्रैश हो गए। वीडियो में वह ये भी दिखाता है कि फिल्म ठीक से चल नहीं रही। इसके अलावा भी कई यूजर्स के सर्वर क्रैश होने की खबरें सामने आईं। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने फाड़ दी 'बाहुबली 2'-'पुष्पा 2' की छाती, बनी भारत की No.1 कमाऊ फिल्म)
'धुंरधर 2' ने पाकिस्तान में मचाया धमाल (Image Source: X)
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) अहम रोल में है।
