Sana Makbul boyfriend Srikant Buredi reveled Marriage plans: इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बन गई हैं। उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो जीतने के बाद अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ सभी उनको जीत की बधाई दे रहे हैं वहीं उनके फैंस अभिनेत्री से शादी के बारे में भी पूछ रहे हैं। अब मीडिया से बात करते हुए सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी ने शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टेलीमसाला को दिए गए एक इंटरव्यू में श्रीकांत बुरेडी ने खुलासा किया की वह जल्द ही सना मकबूल से शादी करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "शादी तो करनी है, लेकिन अभी समय है। करना तो है, ये साल करना है, इतना तो मैं बोल सकता हूँ आपको।" सना मकबूल की बातों से पता चलता है कि यह खूबसूरत जोड़ा इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है।
इस बीच आपको बता दें कि सना मकबूल ने बिग बॉस को ट्रॉफी उठाने के बाद उनको सपोर्ट करने वाले सभी फैंस को धन्यवाद कहा था। साथ ही अरमान मलिक पर कटाक्ष भी किया था। अभिनेत्री का कहना था कि "बिग बॉस के घर में सभी अपना करियर बनाने आए थे। मैं भी यह से अब अपना करियर आगे बढ़ा रही हूँ। मैं यह से कुछ बन कर ही निकल रही हूँ। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है और अब सभी फैंस को बेसब्री से बिग बॉस 18 का इंतजार है।
