वेब सीरीज

Vishal Pandey के साथ शूटिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, कांच से कटी नस; लकवे से बाल-बाल बचा शरीर

Bigg Boss 19 OTT 3 Vishal Pandey Injured Badly While Shooting: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम विशाल पांडे के साथ शूटिंग के बीच खौफनाक हादसा हो गया है। इस बात की जानकारी खुद विशाल पांडे ने पोस्ट शेयर कर बताई है। विशाल पांडे का कहना है कि उनका आधा शरीर लकवा मार सकता था।

Image

फोटो क्रेडिट- विशाल पांडे इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 OTT 3 Vishal Pandey Injured Badly While Shooting: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम विशाल पांडे ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विशाल पांडे इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी थे। लेकिन इस शूटिंग के दौरान विशाल पांडे के साथ खौफनाक हादसा हो गया, जिसमें 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम बुरी तरह घायल हो गए। विशाल पांडे (Vishal Pandey) को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नस कांच से कट गई थी। वहीं डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनका शरीर लकवे से बाल-बाल बचा है।

विशाल पांडे (Vishal Pandey) की सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया, "हादसा आपको हिलाकर रख सकता है। शूटिंग करते हुए मेरी नस कांच से कट गई। मैंने सोचा भी नहीं था कि अपनी पसंदीदा चीज एक्टिंग करते हुए मेरे साथ ये हो सकता है। दो ऑपरेशन के बाद मैं यहां रुक गया हूं और सबकुछ होल्ड पर डालने के लिए मजबूर हूं। जो अपने सपने को पूरा करने की होड़ में है, उसके लिए ये सबसे काला दिन रहा। डॉक्टर ने जो मुझे बताया, वो चीज मुझे अभी भी डरा रही है। वो ये कि मेरी आर्टरी जो सीधा दिल से जुड़ी होती है वो कुछ इंच से बच गई। अगर वो नहीं होती तो मेरा आधा शरीर लकवे का शिकार हो जाता। उन्होंने बताया कि ये और कुछ नहीं बल्कि आशीर्वाद है, जिसने मुझे बचाया है। और मैं केवल उस आशीर्वाद के बारे में ही सोच सकता हूं जो मेरे दोस्तों, परिवार और आप सभी से मिलता है।"

विशाल पांडे (Vishal Pandey) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे बयां किया, "और अभी भी आप मुझे इन फोटोज में मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। क्यों? क्योंकि मैं वापिस पूरी ताकत से लौट आया हूं और कुछ भी मुझे रोकने के काबिल नहीं है। इस स्थिति में भी मैं नहीं रुकने वाला। ये छोटी सी चीज मुझे नहीं रोक सकती बल्कि और ऊर्जा देगी। जैसा कि कहा जाता है कि सूरज दोबारा उगता है और मैं भी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article