वेब सीरीज

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

Bigg Boss OTT 2 Bebika Dhurve Allegation Against Abhishek Malhan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने हाल ही में अभिषेक मल्हान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंटरव्यू में नाम लिये बगैर ही अभिषेक पर तंज कसा कि उसने मेरी स्लीव्स खींची थी और इस दौरान एल्विश यादव ने कुछ भी नहीं कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- बेबिका धुर्वे, अभिषेक मल्हान इंस्टाग्राम

Bigg Boss OTT 2 Bebika Dhurve Allegation Against Abhishek Malhan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को भले ही अलविदा कह दिया है, लेकिन अपने बेबाक रूप के लिए वह खूब जानी जाती हैं। बेबिका धुर्वे ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे थे, जिन्हें बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) आज भी देखना पसंद नहीं करती हैं। इस लिस्ट में एक नाम अभिषेक मल्हान का है। बेबिका धुर्वे ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़े एक वाकये को याद किया और अभिषेक मल्हान पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेबिका की बाजुएं खींची थीं।

बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) का कहना है कि अभिषेक मल्हान ने रील बनाने और कंटेंट बनाने के चक्कर में अपनी सीमाएं पार की थीं। बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़े किस्से को साझा करते हुए कहा, "इसी नाम का एक व्यक्ति है, जिसे मैं बिल्कुल पसंद नहीं करती। वो रील वायरल करने के लिए लड़कियों को पूल में धक्का देना चाहता था। तो वो हर लड़की को हाथ थामकर या पकड़कर पूल में फेंक रहा था, ताकी कुछ कंटेंट बने, ताकी कुछ सुर्खियों में आए। एक लड़की थी वहां, उसे उठाया लेकिन उस लड़की ने बुरा नहीं माना।"

बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद उसने मेरा हाथ खींचा। मैंने उस एपिसोड में सेम ड्रेस पहनी थी। उसने मेरा हाथ पकड़कर मुझे खींचा, लेकिन मुझे खींचते वक्त उसने बाजुएं नीचे खींच ली। 200 कैमरे थे वहां और वो इंसान मेरी बाजुएं खींचने के बाद हंस रहा था। उस पल में मैं उसपर चिल्ला पड़ी कि तुम्हारा दिमाग खराब है।" बेबिका धुर्वे ने बताया कि वहां एल्विश यादव भी बैठे हुए थे, लेकिन उन्होंने कोई सवाल नहीं किया। बेबिका धुर्वे ने बताया कि एल्विश ने ये तक नहीं पूछा कि भाई तू क्या कर रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article