वेब सीरीज

Rise and Fall को पवन सिंह ने कहा अलविदा, धनाश्री वर्मा का छलका दर्द

Pawan Singh Video: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अलविदा कह दिया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सभी कंटेस्टेंट्स को बाय-बाय कहते दिखाई दे रहे है। पवन सिंह को जाता देख धनाश्री वर्मा भावुक हो जाती हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

Image

Pic Credit- MX Player

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को देखकर लोग बिग बॉस 19 को भूल गए हैं। सभी लोग बस राइज एंड फॉल को ही देख रहे हैं। पवन सिंह और धनाश्री वर्मा जैसे कंटेस्टेंट्स ने सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि अब एक खबर सामने आई हैं, जिसे जानकर लोगों का दिल टूट गया है। राइज एंड फॉल का एक प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप पर सभी लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

पवन सिंह ने राइज एंड फॉल को कहा अलविदा

रियलिटी शो राइज एंड फॉल का प्रोमो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सबको भावुक कर दिया है। पवन सिंह कहते हैं, 'मैं जा रहा हूं, ये गेम खेलिए दिल से खेलिए सबको हंसाते रहिए। अगर कोई मुझे दिल से याद करेगा तो मैं कितना भी बिजी रहूं उनके लिए टाइम जरूर निकालूंगा।' पवन सिंह को शो से जाता देख धनाश्री वर्मा भावुक हो गई और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। वहीं आकृति नेगी का भी चेहरा उतर गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह और धनाश्री वर्मा की बॉन्डिंग काफी तगड़ी हो गई थी। पवन सिंह और धनाश्री की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पवन सिंह के जाने के बाद लोग शो को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

राइज एंड फॉल में गेस्ट थे पवन सिंह

बताते चलें कि शो से जाते-जाते पवन ने बताया कि वो शो में एक कंटेस्टेंट बनकर नहीं आए थे, बल्कि कुछ समय के लिए गेस्ट बनकर शो का हिस्सा बने थे। मालूम हो कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। उन्हें लोग भोजपुरी वर्ल्ड का सलमान खान कहते हैं। सलमान की तरह ही पवन सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article