Kushal Tandon Statement On Gauahar Khan: इन दिनों रियलिटी शो चर्चाओं में है। एक तरफ लॉकअप सीजन 2 सुर्खियां बटोर रहा है तो दूसरी तरफ कुणाल खेमू का शो अलायंस (Alliance) काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में गौहर खान (Gauahar Khan) के पति जैद दरबार और एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने एक साथ एंट्री मारी। माना जा रहा था कि शो में दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी होगी, लेकिन दोनों की दोस्ती देख हर कोई हैरान है। अब शो में कुशाल टंडन ने गौहर खान के लिए ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर लोग भड़क गए हैं। हैरानी की बात ये है कि कुशाल ने ये मजाक जैद दरबार के सामने किए था।
kushal tandon-zaid darbar (photo credit- instagram)
