Alia Bhatt Join Karan Johar Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट का फिल्म लव एंड वॉर से धांसू लुक सामने आया है। इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आलिया भट्ट एक शो में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
करण के शो का हिस्सा बनेगी आलिया भट्ट (Image Source: IMDb/ Jio Hotstar)
टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें:'Rise And Fall 2' में हिस्सा लेंगे Govinda? चुप्पी तोड़ते हुए बताया सच
करण के शो में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के फैंस उन्हें करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) पर कई बार देख चुके हैं। अब शो के सीजन 9 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस की दिलचस्पी बढ़ा सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस बार अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ शो के काउच पर नजर आएंगी। आलिया के लिए ‘कॉफी विद करण’ नया नहीं है, लेकिन शाहीन के लिए ये बिल्कुल नया अनुभव होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनें करीब एक हफ्ते के अंदर इस एपिसोड की शूटिंग कर सकती हैं। शाहीन भट्ट पहली बार इस फेमस सेलिब्रिटी चैट शो का हिस्सा बनेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें:Baby Do Die Do OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी Huma Qureshi की फिल्म, जानें यहां
बचपन से लेकर करियर तक होगी बात
सोर्स के मुताबिक, आलिया और शाहीन की बातचीत का फोकस उनके रिश्ते, साथ बिताए बचपन और दोनों की अलग-अलग जिंदगी पर हो सकता है। दोनों का रिश्ता सिर्फ परिवार तक ही सीमित नहीं है। आलिया और शाहीन प्रोफेशनली भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और प्रोड्यूसर के तौर पर साथ काम करती हैं। ऐसे में शो में उनकी पर्सनल बॉन्डिंग के साथ-साथ काम से जुड़ी बातें भी सामने आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक न तो आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, न ही शो के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर दी है।
