Bollywood Actresses and Rich Partners: हाल ही में 4 दिसंबर की साउथ और टीवी की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने जाने माने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज देने का काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि हंसिका इंडस्ट्री की ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के लड़कों को छोड़ अमीर बिजनेसमैन को अपना लाइफ पार्टनर बनाया हो। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई टॉप की एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अमीर बिजनेसमैन को बनाया अपना लाइफ पार्टनर
सोनम कपूर
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के लिए किसी फिल्म स्टार को न चुनकर बिजनेसमैन को चुना। साल 2018 में सोनम ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। जानकारी हो कि सोनम कपूर के पति आनंद क्लोदिंग ब्रांड 'भाने' के ओनर हैं। इसके अलावा वो अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' का भी हिस्सा हैं। इसमें वो एमडी का पोस्ट संभालते हैं।शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी किसी स्टार को न चुनकर बिजनेसमैन को अपना जीवनसाथी बनाया है। साल 2009 में शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। हालांकि अब तो उन्होंने भारत में भी कई बिजनेस स्टार्ट किया है।
दीया मिर्जा
साल 2021 में दीया मिर्जा ने दूसरी बार वैभव रेखी से शादी की है। इनका बिजनेस मुंबई बेस्ड ही है। वो पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक होने के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टर भी हैं।
ईशा देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल ने भी शादी के लिए बिजनेसमैन को ही चुना है। ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की है, जो एक डायमंड मर्चेंट हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अमेरिका की एक पनबिजली कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट से शादी की है, जिनका नाम जीन गुडएनफ है। प्रीति ने इनसे साल 2016 में शादी की थी। शादी से पहले इन्होंने काफी टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया था।
जूही चावला
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1995 में जय मेहता से शादी की थी। जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी सीमेंट की भी दो कंपनियां हैं। यही नहीं वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं।
अमृता अरोड़ा
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कॉलेज के अपने पुराने दोस्त शकील लडक से शादी की है, जो कि एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दरअसल शकील लडक मुंबई की ही कंस्ट्रकशन कंपनी रेस्टोन ग्रुप के ओनर हैं।
