टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 September: गीतांजली को मां का दर्जा नहीं देगी मायरा, अभिरा को मिलेगा जलेबी बाई का साथ

YRKKH Spoiler 4 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान को सलाह देगी कि वो गीतांजली संग मायरा को दूर ले जाए। वहीं दूसरी तरफ मायरा अरमान के गीतांजली संग शादी करने के फैसले से खफा है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 4 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी पूरी होने का नाम नहीं ले रही। जैसे ही दोनों एक दूजे के करीब आने वाले होते हैं कि कोई ना कोई बड़ी मुसीबत आकार खड़ी हो जाएगी। अंशुमन के मर्डर केस में अभिरा को उम्र कैद की सजा हो गई तो वहीं अरमान पछतावे में डूब चुका है। मायरा के सामने भी गीतांजली और अरमान की शादी का राज सामने आ गया। ऐसे में आज 4 सितंबर के एपिसोड में क्या नया होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत केसरी से होगी जो अभिरा को तंग करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। जेल की मुखिया जलेबी बाई की मुलाकात अभिरा से होगी। पोद्दार हाउस में मायरा गुस्सा है क्यूंकी गीतांजली ने अरमान से शादी कर ली है। मायरा के तीखे शब्द और गुस्सा देख गीतांजली रोने लग जाएगी जिसे सहारा विद्या देगी। जेल में अभिरा के दो दोस्त बनेंगे एक बूढ़ी और प्रेग्नेंट औरत। खाना खाते हुए अभिरा को मायरा संग अपना वो दिन आएगा जब माँ-बेटी ने एक साथ मिलकर कुकिंग की थी। केसरी मनमानी करते हुए अभिरा की थाली से रोटी चुरा लेगी और उसे खाली पेट तड़पने के लिए छोड़ देगी। तभी वहाँ जलेबी बाई आ जाएगी जिसे अभिरा के बारें में सब पता होता है। जलेबी बाई अभिरा के आगे मदद का हाथ बढ़ाएगी।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे अरमान अभिरा से मिलने आएगा कि तभी वो उससे कहेगी कि मायरा को मुझ से दूर ले जाओ। गीतांजली और मायरा संग अरमान एक नई दुनिया बसाए। अभिरा नहीं चाहती कि उसकी वजह से मायरा की जिंदगी बर्बाद हो। पोद्दार हाउस में मायरा अरमान से पूछेगी कि आखिरकार उसने गीतांजली से शादी क्यूँ की? मायरा चाहती है कि अरमान अभिरा से दोबारा शादी करे क्यूंकी गीतांजली उसकी माँ नहीं है और ना ही परिवार। गीतांजली और अरमान के रिश्ते को मायरा नहीं अपनाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article