YRKKH Spoiler 24 May: अरमान-गीतांजली की सगाई कराएगी मायरा, अभिरा से होगी यूं पहली मुलाकात

YRKKH Spoiler 24 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा और मायरा एक दूजे से फोन पर बात करेंगी। दादू संह मिलकर मायरा अरमान और गीतांजली की सगाई की तैयारी करेगी जबकि दोनों को बिना बताए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मायरा से होगी जो अरमान से अपनी मां का नाम पूछने की जिद्द करेगी। ऐसे में अरमान चिल्लाकर मायरा को चुप करा देगा। इस दौरान अरमान को अभिरा दिखाई दे रही होगी जो उससे कहेगी कि एक दिन मायरा अपनी मां को ढूंढ लेगी। तब बेटी के दूर जाने का दुख अरमान को समझ आएगा। दूसरी तरफ ठगी होने के बाद कावेरी अभिरा का नाम लोन से हटाना चाहती हैं क्यूंकी उनका मानना है कि दोनों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। अभिरा कावेरी और विद्या का साथ नहीं छोड़ेगी और लोन की किश्त देने के लिए जुगाड़ करेगी। दादू गीतांजली को सलाह देंगे कि वो मायरा की मां तो बन गई है अब पत्नी भी बन जाए। सिर्फ यही नहीं दादू गीतांजली से पूछेंगे कि क्या उसे अरमान पसंद है?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 May

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि मायरा दादू के साथ मिलकर अरमान और गीतांजली की शादी कराने की ठान लेगी। मायरा ये तक कह देगी कि दोनों एक साथ खुश रहते हैं तो इनकी सगाई करा दें? दादू और मायरा मिलकर सगाई की तैयारियों में जुट जाएंगे। अभिरा कावेरी और विद्या का साथ छोड़ने से मना कर देगी और साड़ी बिजनेस में हाथ बटाएगी। तीनों मिलकर बिजनेस को पॉपुलर बनाने के लिए सोशल मीडिया पर साड़ियों की तस्वीर पोस्ट करेंगे। तभी अभिरा को एक फोन आता है जो मायरा का होगा जो खुद को सिली गर्ल कहेगी जैसे अरमान कहता है। मायरा की आवाज सुन अभिरा को कुछ अपनेपन का एहसास होगा। मायरा और कावेरी एक दूजे से बहस करेंगी।

End of Feed