YRKKH Spoiler 23 June: विद्या से मिलने दौड़ा दौड़ा पहुंचा अरमान, अभिरा को देख धड़केगा दिल

YRKKH Spoiler 23 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि आँखों के ऑपरेशन से पहले विद्या अरमान को देखने की जिद्द करेगी। अपनी माँ से मिलने दौड़ा दौड़ा अरमान घर आएगा तभी उसका और अभिरा का आपस में आमना सामना होगा।

YRKKH Spoiler 23 June: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अंशुमन से होगी जो अभिरा को समझाएगा कि वो चीजों को मत उलझाए। सिर्फ यही नहीं अंशुमन उसे ये भी बताएगा कि वो इतना भी बुरा नहीं और अब वो लंदन जा रहा है। तभी अभिरा को कावेरी का फोन आएगा कि विद्या अस्पताल में है। डॉक्टर अभिरा को बताएगी कि विद्या की आँखों की रोशनी धीरे धीरे जा रही है जिसके चलते ऑपरेशन कराना होगा। अभिरा को जल्द से जल्द ऑपरेशन के लिए 5 लाख रुपए जमा कराने होंगे। इस दौरान विद्या ऑपरेशन से पहले अरमान को देखने की जिद्द करेगी। अरमान मायरा से पोद्दार परिवार का अन्य सदस्यों के बारें में पूछताछ करेगा। उसे जानकार हैरानी होगी कि आखिर पूरा परिवार अलग हो गया है।

yrkkh (7)

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या अरमान से मिलने के लिए रट लगाए रखेगी वरना वो आँखों का ऑपरेशन नहीं कराएगी। कृष मनोज, मनीषा और कियारा को विद्या से मिलने जाने के लिए मना नहीं करेगा जिसे देख तीनों हैरान हो जाएंगे। तान्या के आगे कृष कहेगा कि अगर विद्या को किसी भी चीज की जरूरत है तो उसे बताए। बार बार अरमान की अंगूठी उसके हाथ से फिसलकर घूम होती जा रही है। विद्या की जिद्द के आगे अभिरा अरमान को फोन कर उसे बुलाएगी ताकि विद्या आँखों के ऑपरेशन के लिए मान जाए।

End of Feed