YRKKH Spoiler 22 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी दिन पर दिन मसालेदार होती जा रही है। दर्शक भी अभिरा और अरमान की अधूरी प्रेम कहानी का जमकर मजा ले रहे हैं। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि तान्या को पता चल जाता है कि अंशुमन अभिरा से प्यार करने लगा है। दूसरी तरफ अरमान द्वारा भेजे गए तलाक के कागजात को देख अभिरा का संसार उजड़ गया। दुकान पर जाकर अभिरा तोड़ फोड़ करती है। यहाँ पढ़िए आज 22 जून 2025 के एपिसोड का स्पॉइलर।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अपने माथे से अरमान के नाम का निशान यानी सिंदूर को पानी से धो देगी। सिर्फ यही नहीं अंशुमन के आगे वो गले से मंगलसूत्र निकालकर भी फेंक देगी कि तभी बेहोश हो जाएगी। इस दौरान कावेरी अंशुमन से पूछेगी कि क्या वो अभिरा से शादी करेगा? ये सुन अंशुमन कहेगा कि वो शादी कर लेगा लेकिन अभिरा कभी उससे प्यार नहीं कर पाएगी। कावेरी अंशुमन से वादा लेगी वो हमेशा अभिरा का साथ देगा रही बात शादी कि वो मना लेगी। दूसरी तरफ अरमान और गीतांजली एक दूजे को सगाई की अंगूठी पहना देते हैं। तभी अभिरा की परछाई अरमान से कहेगी कि वो नई शुरुआत कर सकते हैं। अगली सुबह अभिरा जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मना कर देती है।
एपिसोड 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि कावेरी अभिरा से कहेगी कि अंशुमन उससे प्यार करता है और प्लीज उसे एक मौका देना चाहिए। सगाई के मौके पर गीतांजली खुश होने की बजाए रो रही होगी क्यूँकि उसे अरमान की बीवी का दर्जा जरूर मिल जाएगा लेकिन दिल में जगह कभी नहीं मिलेगी। मायरा अभिरा, कावेरी और विद्या को सगाई की मिठाई भेज रही होगी कि तभी अरमान उससे पूछेगा कि उसे परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी डिब्बा पैक करना चाहिए। मायरा उसे बताएगी कि अभिरा सिर्फ विद्या और कावेरी के साथ छोटे से घर में रहती है और तीनों मिलकर साड़ी बेचती हैं। मायरा उसे ये भी बताएगी कि अभिरा पुकी के घुँघरू और गिफ्ट सभी उसे मिले जिसे सुन अरमान बहुत रोएगा। मीटिंग में अंशुमन अभिरा का मौके मौके पर ख्याल रखेगा जिसे देख वो कहेगी कि ये सब कुछ मत करे।
