YRKKH Spoiler 2 August: गीतांजली के कारनामों पर पानी फेरेगा अरमान, सगी मां को चुनेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 August, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपने आप से मायरा को पूरी तरह से दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं अरमान मायरा को समझाएगा कि वो अभिरा के पास वापिस आ जाए।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 August, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते 16 सालों से टीवी पर छाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो में लगातार ऐसे महाट्विस्ट भी आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि गीतांजली मायरा से मिलने के लिए उदयपुर आती है। वहीं अभिरा मायरा को गीतांजली के साथ खुश देखकर उसे खुद से दूर करने का फैसला कर लेती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 2 august

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

End of Feed