Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गोदाम से होगी जहां पूरा परिवार हर एक बॉक्स में पुकी को ढूंढ रहा होगा। तभी एक कार्टन से बच्चे के रोने की आवाज आएगी लेकिन उसमें पुकी नहीं बल्कि एक गुड़िया होगी। ये देख अभिरा टूट जाएगी और पुकी को ढूँढने में पागल हो जाएगी। बच्ची कही नहीं मिलती जिसके कारण अरमान गुस्से में अभिरा पर बरस पड़ेगा और किसी को भी कुछ बोलने से मना कर देगा। अरमान अभिरा से एक ही सवाल बार-बार करेगा कि उसकी बच्ची कहाँ है? तुम्हारी वजह से आज वो छीन गई और इसके लिए जिम्मेदार तुम हो। सिर्फ यही नहीं अरमान अभिरा को एक बुरी माँ बताएगा। विद्या जो अभिरा का साथ दे रही होगी उसे भी अरमान बुरी सौतेली माँ कहेगा। अरमान दिल का गुब्बार निकालते हुए कहेगा कि वो आज भी इस घर के लिए सौतेला बेटा ही है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में तमाशा यही खत्म नहीं होगा विद्या कहेगी कि अरमान कभी किसी का सगा नहीं हो सकता। अरमान पूरे परिवार को छोड़कर चला जाएगा। आधी रात को अभिरा पुकी के लापता वाले पोस्टर लगाएगी। ऐसे में टूट चुकी अभिरा को रुही और मनीषा संभालने की कोशिश करेंगे। अभिरा कहेगी कि अरमान सही था कि मेरा पुकी से कोई कनेक्शन नहीं है रुही क्या तुम बता सकती हो वो कहाँ है क्यूंकी तुमने उसे पैदा किया है।
सीरियल में आगे एक झटका लगेगा जिसे देख अभिरा टूट जाएगी। कमरें में आकार अरमान का एक खत मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि वो परिवार और घर छोड़कर जा रहा क्यूंकी आग अभिरा से गुनाह हुआ है। आज से अभिरा के अंदर सिर्फ खुदगर्ज, गैरजिम्मेदार और लापरवाह औरत नहीं आएगी। ऐसे में मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता और रिश्ता तोड़कर जा रहा हूँ। वहीं दूसरी तरफ अरमान अभिरा और अपने प्यार की निशानी वाले लकड़ी के बेंच को आग लगा देगा।
