Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जो पुकी का ध्यान रखने के लिए घर में एक नैनी लेकर आएगा। अरमान के इस फैसले का समर्थन विद्या भी करेगी। ये देख अभिरा का दिल टूट जाएगा ये जानकार कि अरमान को उससे ज्यादा पुकी के लिए जिम्मेदार कोई बाहर वाला शख्स है। अभिरा नैनी को घर से जाने के लिए कह देगी और अरमान को इस हरकत के लिए खरी खोटी सुनाएगी। अरमान का मानना है कि पुकी की वजह से अभिरा और उसके बीच लड़ाई होती है। सिर्फ यही नहीं अभिरा से ज्यादा नैनी को बच्चों के बारें में ज्यादा पता है। अभिरा अरमान को ऑफिस जाने के लिए कहेगी और दोनों का जमकर झगड़ा होगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे रुही पोद्दार हाउस आती है और दक्ष और पुकी को मिलाएगी। रुही और अभिरा के बीच बहनों का प्यार देख स्वर्णा, मनीष और सुरेखा खुश होंगे। तीनों को यकीन जो जाएगा अब दोनों आरोही और अक्षरा जैसी बहनें बनकर एक दूजे का साथ देंगी। ऑफिस में अरमान को पुकी की याद आ जाएगी और घर की तरफ निकल जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पुकी को तेज बुखार हो जाएगा जिसके चलते वो खूब रोएगी और अभिरा को टेंशन हो जाएगी। हालांकि डॉक्टर बताएगी कि छोटे बच्चों को ऐसा बुखार आना नॉर्मल है।
तमाशा सिर्फ यहीं खत्म नहीं होगा अरमान पुकी के बुखार का जिम्मेदार अभिरा को मानेगा और उसे लापरवाह मां तक कह डालेगा। अरमान अभिरा की गोद से पुकी को छिन रुही के पास ले जाने का फैसला करेगा। ये देख कावेरी को गुस्सा आ जाएगा और वो अरमान को बड़ी गलती ना करने की चेतावनी देगी। अरमान कहेगा कि अभिरा ने पुकी को जन्म नहीं दिया जिसके चलते दोनों एक दूजे के अजनबी है। ये सुन अभिरा के कदम लड़खड़ा जाते हैं और कावेरी अरमान को जोरदार तमाचा मारेगी।
